Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस से ईमेल पर की गई थी ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने की मांग, शेफाली की याद में आरती ने शेयर की भावुक पोस्ट

वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ इन दिनों लोगों को काफी पंसद आ रही है। हाल ही में इस सीरीज की एक्ट्रेस बरखा सिंह ने एक साउथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Jun 2025 12:40:00

2 News : इस एक्ट्रेस से ईमेल पर की गई थी ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने की मांग, शेफाली की याद में आरती ने शेयर की भावुक पोस्ट

वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ इन दिनों लोगों को काफी पंसद आ रही है। हाल ही में इस सीरीज की एक्ट्रेस बरखा सिंह ने एक साउथ फिल्म में रोल ऑफर करने वाले ईमेल को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। इस मेल में उनसे ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने की मांग की गई थी। हॉटरफ्लाई को दिए गए इंटरव्यू में बरखा ने कहा कि किसी ने इसे मेरे ईमेल पर डाल दिया। मुझे लगता है कि यह साउथ के लिए कुछ था और मेरे पास इसका सबूत है, जिसमें उस शख्स ने कहा था, ‘इतने शूटिंग दिनों की जरूरत है और वाइटल कम से कम 36 होने चाहिए, कॉम्प्रोमाइज करना जरूरी है।’ आप इसे राइटिंग में दे रहे हैं, इसका मतलब है कि आप इसके साथ बहुत ओके हैं।

किसी ने भी ऐसा फेस पर नहीं कहा है लेकिन मुझे लगता है कि मैं भी – क्योंकि मुझे पता है कि यह मौजूद है और मैं इससे बहुत सावधान रहती हूं। इसलिए मैं बहुत कोशिश करती हूं कि मैं केवल ऐसी परिस्थितियों में ही न फंसूं। बरखा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने पंकज त्रिपाठी की सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ में असिस्टेंट वकील शिवानी माथुर की भूमिका निभाई है। बरखा ने ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘समय : व्हेन टाइम स्ट्राइक्स’ जैसी फिल्मों में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था।

बरखा ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ और ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ जैसे शो में भी नजर आई थीं। वह पिछले साल रिलीज हुई विक्रांत मैसी स्टारर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म का भी हिस्सा थीं। उनकी हालिया फिल्म ‘लफंगे’ में उन्होंने ‘इशिता’ नाम का किरदार निभाया, जो एक हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। अपनी मासूमियत और नेचुरल एक्टिंग की बदौलत बरखा फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।

आरती सिंह ने लिखा, हम एक हम एक हफ्ते पहले ही जिम में मिले थे और…

'कांटा लगा गर्ल’ एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उनके जाने से घर-परिवार के साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोग और फैंस का भी बुरा हाल है। इस बीच बिग बॉस 13 में शेफाली के साथ घर में रहीं गोविंदा की भांजी व कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट की है। उन्होंने कई फोटो पोस्ट करने के साथ लिखा, “जब तक मैंने तुमको कल देख नहीं लिया, तब तक मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं यकीन ही नहीं कर पा रही।

हम एक हम एक हफ्ते पहले ही जिम में मिले थे और तुमने कहा था कि आरती तेरे लिए बहुत खुशी होती है। तू खुश है ना। साथ में कार्डियो करेंगे। हमने एक हफ्ते पहले ही ये प्लान बनाया था। जब भी कोई पूछता था कि किस-किससे आज भी बात करती हो, किससे दोस्ती है तो मैं कहती थी शेफू। मैं अपने बुरे सपने में भी नहीं सोच सकती कि तुम चली जाओगी। तुम क्रेजी थी। तुमने मुझे हमेशा प्यार और आशीर्वाद दिया है। कभी किसी के बारे में न कोई बात की और न कोई चुगली। मैं हमेशा तुम्हारी खूबसूरती की कायल थी।

जब तुम ‘बिग बॉस’ में आई तो मैं तुमसे नजरें नहीं हटा सकी थी। मेरी शादी से पहले तुम हर दिन एक बहन की तरह फोन करती कि फेशियल करा ले। मैं अंकल आंटी के लिए घबरा रही हूं। उन्हें इस तरह देखकर मेरी आत्मा टूट गई। पराग भैया को मैंने देखा है कि कैसे उन्होंने तुम्हें एक बच्चे की तरह रखा और लाड़-प्यार किया। हम रोएंगे, शोक मनाएंगे, लेकिन आगे बढ़ जाएंगे लेकिन तुम्हारी फैमिली आजीवन ये दुख झेलेगी। मैं दुआ करती हूं कि तुम खुश रहो और तुम्हारी आत्मा भी खुश रहे।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका