न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नया महीना, नए नियम: पैन कार्ड, रेलवे टिकट और बैंक शुल्क में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव

1 जुलाई, 2025 से होने वाले ये नियम बदलाव सीधे आपके रोजमर्रा के जीवन, निवेश, यात्रा और वित्तीय लेन-देन को प्रभावित करेंगे। बेहतर होगा कि समय रहते इन बदलावों को समझें और अपने डॉक्युमेंट्स और खर्च की प्लानिंग उसी के अनुसार करें — ताकि बाद में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 8:51:31

नया महीना, नए नियम: पैन कार्ड, रेलवे टिकट और बैंक शुल्क में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव

जून का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और कल यानी 1 जुलाई से नया महीना शुरू हो रहा है। हर नए महीने की तरह इस बार भी कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जो आम जनता के रोजमर्रा के जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, नया पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, जीएसटी फाइल करते हैं या एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

अब नए पैन कार्ड के लिए आधार होगा अनिवार्य

अगर आप 1 जुलाई, 2025 के बाद पैन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य होगा। अब तक पैन कार्ड बनवाने के लिए कोई वैध पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र पर्याप्त होता था, लेकिन अब आधार की अनिवार्यता से पारदर्शिता और पहचान की पुष्टि और भी मजबूत होगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का कहना है कि यह कदम कर प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।

तत्काल टिकट बुकिंग में आधार और OTP अनिवार्य – यात्रियों के लिए जरूरी बदलाव

1 जुलाई से IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए आधार सत्यापन जरूरी कर दिया गया है। इससे यात्रा में धोखाधड़ी की घटनाएं कम होंगी और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया सुरक्षित होगी।

इतना ही नहीं, 15 जुलाई से टिकट बुक करते समय वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की आवश्यकता होगी। यानी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा, जिसे डालने के बाद ही टिकट बुक हो पाएगा। यही नहीं, अगर आप रेलवे पीआरएस काउंटर से भी तत्काल टिकट बुक करते हैं, तो वहां भी ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा।

यह बदलाव आम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सके।

GST रिटर्न दाखिल करने के नियम भी बदले – व्यापारियों को रहना होगा सतर्क

GSTN (गुड्स एंड सर्विस टैक्स नेटवर्क) ने 7 जून, 2025 को यह ऐलान किया कि GSTR-3B फॉर्म अब जुलाई 2025 से एडिटेबल नहीं रहेगा। इसका मतलब यह है कि रिटर्न भरने में किसी गलती को सुधारने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए अब और अधिक सतर्कता बरतनी होगी।

साथ ही, करदाताओं को तीन साल की समय सीमा पूरी होने के बाद जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह बदलाव छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन्हें अब समय पर और सटीक रिटर्न फाइल करना होगा।

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड यूज़र्स ध्यान दें – बढ़ने जा रहे हैं शुल्क

अगर आप HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो 1 जुलाई से लागू होने वाले नए शुल्क नियम आपके लिए मायने रखते हैं। बैंक ने अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम और शुल्क संरचना में बदलाव किया है।

अब अगर आप हर महीने ₹10,000 से ज़्यादा खर्च करते हैं या फिर ₹50,000 से अधिक के यूटिलिटी बिल, ₹10,000 से ज़्यादा के ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजेक्शन, किराया, ₹15,000 से ज़्यादा के ईंधन भुगतान या थर्ड पार्टी ऐप के ज़रिए शिक्षा संबंधी भुगतान करते हैं, तो आपको 1% शुल्क देना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं