न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 अगस्त तक इन राशियों पर रहेगी गुरु-राहु की कृपा, पैसा और तरक्की दोनों साथ

राहु के नक्षत्र में गुरु का गोचर 12 अगस्त 2025 तक रहेगा। इस दौरान तुला, मेष और वृषभ राशि के जातकों को धन, करियर और स्वास्थ्य में लाभ मिलने के संकेत हैं। जानिए इस ज्योतिषीय बदलाव का आपकी राशि पर क्या असर होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Jun 2025 9:47:53

12 अगस्त तक इन राशियों पर रहेगी गुरु-राहु की कृपा, पैसा और तरक्की दोनों साथ

ग्रहों के गुरु बृहस्पति का गोचर हमेशा ही ज्योतिष शास्त्र में बेहद खास महत्व रखता है। धीमी गति से चलने वाले इस शुभ ग्रह की चाल जब भी बदलती है, तो जीवन के कई पहलुओं पर इसका सीधा असर देखने को मिलता है। इस समय गुरु ग्रह मिथुन राशि में आकर आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो कई लोगों के लिए नए अवसर और अनुभव लेकर आने वाला है।

दृक पंचांग के अनुसार, गुरु ने 14 जून 2025 को रात 12 बजकर 07 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश किया था। इस नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं, और राहु की चाल अकसर अप्रत्याशित होती है, जो जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है। अब 12 अगस्त 2025 तक गुरु इसी नक्षत्र में रहेंगे और इस दौरान कुछ राशियों को जहां उम्मीद से बढ़कर सफलता मिलेगी, वहीं कुछ के लिए यह समय थोड़ा सतर्कता भरा हो सकता है।

आइए जानें किन भाग्यशाली राशियों को गुरु का यह गोचर कर सकता है मालामाल —

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद सुकूनभरा साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छे रिटर्न की संभावना है, जिससे मन में आत्मविश्वास और संतोष की भावना जागेगी। व्यापार में तरक्की और स्वास्थ्य में सुधार आपकी मुस्कुराहट लौटाएगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर किसी आशीर्वाद से कम नहीं होगा। गुरु की विशेष कृपा से सुख-समृद्धि में इजाफा होगा और जीवन में नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा। करियर में मान-सम्मान बढ़ेगा, और जिनकी नौकरी नहीं लगी है, उनके लिए अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता आएगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए गुरु का यह गोचर आर्थिक रूप से तो लाभदायक होगा ही, साथ ही आपके आत्मबल और कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय बहुत उपयोगी रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। इस समय आप अपने काम में उत्साह और फोकस के साथ आगे बढ़ पाएंगे।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन