न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवांगी जोशी से ब्रेकअप के बाद कुशाल टंडन ने अब इस पोस्ट से बयां की भावनाएं, लिखा-नकली होना इतना आम हो गया…

फैंस टीवी एक्टर कुशाल टंडन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की जोड़ी को खूब प्यार करते थे, लेकिन उनके ब्रेकअप से वे हैरान रह गए। कह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Jun 2025 11:38:05

शिवांगी जोशी से ब्रेकअप के बाद कुशाल टंडन ने अब इस पोस्ट से बयां की भावनाएं, लिखा-नकली होना इतना आम हो गया…

फैंस टीवी एक्टर कुशाल टंडन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की जोड़ी को खूब प्यार करते थे, लेकिन उनके ब्रेकअप से वे हैरान रह गए। कह सकते हैं कि उन्हें चाहने वाले प्रशंसकों का दिल टूट गया। कुशाल ने 15 जून को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “मैं जिन लोगों से प्यार करता हूं, उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं। पांच महीने हो गए हैं।” हालांकि इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों में हटा लिया गया, लेकिन फैंस ने स्क्रीनशॉट ले लिए, जिसके बाद यह खबर वायरल हो गई।

अब कुशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी रील शेयर की है, जिसने उनके और शिवांगी के रिश्ते को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। यह रील 'नकली लोगों' पर तंज कसती है और फैंस इसे उनके ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं। कुशाल ने शनिवार (28 जून) को एक क्रिप्टिक रील शेयर की, जिसमें लिखा था, “नकली होना इतना आम हो गया है कि लोग ईमानदारी से नाराज हो जाते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने 'लाइफ गोज ऑन' गाने के साथ एक एयरपोर्ट की फोटो भी पोस्ट की। ऐसा लग रहा है कि वे कहीं घूमने जा रहे हैं।

उनकी पोस्ट देख फैंस सोच रहे हैं कि यह कुशाल की भावनात्मक स्थिति और ब्रेकअप से आगे बढ़ने की कोशिश को दर्शाता है। कुशाल और शिवांगी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके है। फैंस के बीच दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती थी। ब्रेकअप के बाद कुशाल को काफी ट्रॉल किया जा रहा है। फैंस का ऐसा मानना है कि एक्टर ने ही शिवांगी को धोखा दिया है। वैसे ब्रेकअप के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। दोनों में उम्र में 13 साल का फासला है।

kushal tandon,actor kushal tandon,shivangi joshi,actress shivangi joshi,kushal shivangi,barsaatein mausam pyar ka,kushal shivangi breakup

शिवांगी जोशी ने भी ब्रेकअप के बाद शेयर की थी इंस्टाग्राम स्टोरी

दूसरी ओर, शिवांगी ने इस पूरे मामले पर अभी तक कुछ भी खुलकर नहीं कहा। हालांकि उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, “बेबी गर्ल, अभी खुद से थोड़ा ज्यादा प्यार करो। तुम बहुत कुछ संतुलित कर रही हो, ऐसी चीजों को संभाल रही हो जिन्हें कोई नहीं देख सकता और अपना बेस्ट कर रही हो। खुद को अनुग्रह दो।” शिवांगी की इस पोस्ट के आधार पर भी यही कहा जा सकता है कि उनका इशारा ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ने यानी मूव ऑन करने की ओर था।

शिवांगी फिलहाल एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ सीरियल में नजर आ रही हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि कुशाल-शिवांगी के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं जब वे 'बरसातें-मौसम प्यार का' सीरियल में एक-दूसरे के साथ नजर आए। हालांकि उन्होंने कभी एक-दूसरे को डेट करने की बात कबूल नहीं की। लेकिन उनकी असल जिंदगी की केमिस्ट्री प्रशंसकों की नजरों से बच नहीं पाई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी