न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BO Collection : 9वें दिन 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई ‘सितारे जमीन पर’, ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ की कमाई भी जानें

सुपरस्टार आमिर खान की मच अवेटेड मूवी सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह पहले ही दिन से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Jun 2025 2:24:07

BO Collection : 9वें दिन 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई ‘सितारे जमीन पर’, ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ की कमाई भी जानें

सुपरस्टार आमिर खान की मच अवेटेड मूवी 'सितारे जमीन पर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह पहले ही दिन से लोगों का दिल जीत रही है। इसने शनिवार (28 जून) को 9वें दिन 13.63 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसी के साथ इसने भारत में 100 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री ले ली है। इसकी कुल कमाई भारत में 109.55 करोड़ रुपए पहुंच गई है। यह आमिर के करिअर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का पहले सप्ताह का कलेक्शन 88.9 करोड़ रुपए रहा था। शुक्रवार को इसने 6.65 करोड़ रुपए जुटाए।

माना जा रहा है कि रविवार को इसकी कमाई में और बड़ा उछाल होगा। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म जल्द ही आमिर की हिट मूवी ‘गजनी’ का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। बता दें कि ‘गजनी’ का लाइफटाइम कलेक्शन 114 करोड़ रुपए है। ‘सितारे जमीन पर’ ने तो इसी साल रिलीज हुई सनी देओल की ‘जाट’ को भी मात दे दी है। दरअसल ‘जाट’ की कुल कमाई 88.26 करोड़ रुपए रही। इसी के साथ अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ भी पीछे हो गई है जिसकी कमाई 92.53 करोड़ तक ही पहुंची थी।

फिल्म में आमिर की जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा संग बनी है। आरएस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई 'सितारे जमीन पर' में आमिर को बास्केटबॉल के कोच की भूमिका में देखा गया है। यह स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का रीमेक है। इस मूवी का बजट 90 से 120 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म ने लोगों को इमोशनल रूप से जोड़ा है और यही वजह है कि माउथ पब्लिसिटी के बल पर ये लंबे समय तक थिएटर्स में टिकने की उम्मीद रखती है। अगर ऐसा ही चला तो ये फिल्म मिड ईयर ब्लॉकबस्टर बन सकती है।

aamir khan,superstar aamir khan,sitaare zameen par,sitaare zameen par 100 crore,genelia dsouza,box office collection,maa,kannappa,kajol,vishnu manchu,Akshay Kumar

‘मां’ में एक्टिंग के लिए हो रही है काजोल की तारीफ, दो दिन में कमाई पहुंची…

काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' ने 27 जून को थिएटर्स में दस्तक दी। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। काजोल के अभिनय को सराहा जा रहा है। ये एक मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। इसमें काजोल बेटी को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को दूसरे दिन 5.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसने ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 10.30 करोड़ रुपए हो गया है। रविवार को कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। 'मां' में काजोल ने मां अंबिका का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपनी बेटी को बचाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करती। दर्शक मां और बेटी के इस रिश्ते को धीरे-धीरे पसंद कर रहे हैं, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी दिख रहा है। अब बात करते हैं मुकेश कुमार सिंह की विष्णु मांचू स्टारर ‘कन्नप्पा’ मूवी की जो 27 जून को ही रिलीज हुई थी।

फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, सरतकुमार जैसे कई स्टार्स ने कैमियो रोल प्ले किया है। ‘कन्नप्पा’ ने 9.35 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की टोटल कमाई 16.35 करोड़ रुपए हो गई है। बता दें कि ‘कन्नप्पा’ को सभी साउथ इंडियन भाषाओं और हिंदी में रिलीज किया गया। ये विष्णु के करिअर की बेस्ट फिल्म बन गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी