न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरी रथ यात्रा भगदड़: प्रशासन पर गिरी गाज, DM-SP का तबादला, DCP और कमांडेंट सस्पेंड

पुरी रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत के बाद ओडिशा सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम और एसपी का तबादला किया गया, जबकि डीसीपी और कमांडेंट को ड्यूटी में लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की और जांच के आदेश दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Jun 2025 7:23:53

पुरी रथ यात्रा भगदड़: प्रशासन पर गिरी गाज, DM-SP का तबादला, DCP और कमांडेंट सस्पेंड

पुरी की ऐतिहासिक और आस्था से भरी जगन्नाथ रथ यात्रा में हुई भगदड़ ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। भगवान जगन्नाथ के भक्त जहां श्रद्धा और भक्ति से सराबोर थे, वहीं अचानक मची अफरा-तफरी ने तीन श्रद्धालुओं की जान ले ली और कई जख्मी हो गए। इस हृदय विदारक घटना ने जहां पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया, वहीं अब ओडिशा सरकार ने इस त्रासदी पर सख्त कार्रवाई करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तुरंत हरकत में आते हुए पुरी के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) का तबादला कर दिया है। इसके अलावा, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में की गई है जब राज्य सरकार पर तीखा सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी धार्मिक यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था इतनी लचर कैसे रह गई?

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी और दी आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री माझी ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पूरे राज्य की भावनाएं आहत हुई हैं। सीएम ने राज्य सरकार की ओर से और व्यक्तिगत रूप से सभी श्रद्धालुओं से माफी मांगते हुए कहा, “भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी, लेकिन यह घटना हमारी आंखें खोलने वाली है।”

उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की और कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने विकास आयुक्त की निगरानी में इस घटना की विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश भी दिए हैं।

नए जिला कलेक्टर के रूप में चंचल राणा और नए एसपी के रूप में पिनाक मिश्रा को तैनात किया गया है, ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखते हुए भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज, बीजद ने उठाए सवाल

इस पूरे मामले में विपक्षी दल भी सरकार को घेरने में पीछे नहीं रहे। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि रथ यात्रा जैसे भव्य आयोजन में भीड़ प्रबंधन की विफलता ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नवीन पटनायक ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “मैं पुरी के सारधाबली में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के तुरंत बाद, सबसे पहले श्रद्धालुओं के परिजन ही एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए, जबकि सरकारी तंत्र मौके पर नदारद था।

उन्होंने इसे "एक चौंकाने वाली प्रशासनिक लापरवाही" करार दिया और सरकार से सवाल किया कि जब हर साल यह रथ यात्रा लाखों भक्तों को खींचती है, तब भी क्यों आवश्यक तैयारी नहीं की जाती।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत