न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजाइना के ढीलेपन को करें दूर, ये 3 असरदार एक्सरसाइज करेगी आपकी मदद

प्रेग्नेंसी और उम्र बढ़ने के बाद वजाइना की कसावट कम हो सकती है। जानें 3 असरदार एक्सरसाइज जो योनि को टाइट और हेल्दी रखने में मदद करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 8:58:26

वजाइना के ढीलेपन को करें दूर,  ये  3 असरदार एक्सरसाइज करेगी आपकी मदद

महिला शरीर में प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद कई शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण बदलाव वजाइना का ढीला होना है, जिससे महिला की न केवल सेक्स लाइफ बल्कि बार-बार होने वाले इंफेक्शंस और शारीरिक सेहत पर भी असर पड़ता है। हालांकि, इस समस्या को ठीक करने के लिए महिलाएं 3 विशेष पैल्विक स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज करके वजाइना को फिर से कस सकती हैं। ये एक्सरसाइज खासकर उन महिलाओं के लिए प्रभावी हैं, जो प्रसव, उम्र बढ़ने या अन्य कारणों से योनि की मांसपेशियों में ढीलापन महसूस करती हैं।

वजाइना के ढीले होने के कारण:

नॉर्मल डिलीवरी के दौरान वजाइना के आसपास की मांसपेशियों पर खिंचाव आता है, जिससे वजाइना की कसावट कम हो जाती है। अगर डिलीवरी के बाद महिला अपनी मांसपेशियों का ध्यान नहीं रखती तो वे वापस अपनी स्थिति में नहीं आ पाती। इसके अलावा, बढ़ती उम्र में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी और बार-बार यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी वजाइना के ढीले होने का कारण बन सकते हैं।

वजाइना में नेचुरल कसाव लाने के लिए 3 एक्सरसाइज:

कीगल एक्सरसाइज:

कीगल एक्सरसाइज करने के लिए पहले अपनी पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को पहचानें। ऐसा करने के लिए पेशाब करते वक्त बीच में रुकने की कोशिश करें। जिन मांसपेशियों का आप उपयोग करते हैं, वही पेल्विक फ्लोर मांसपेशियां हैं। अब, खाली मूत्राशय के साथ, इन मांसपेशियों को 5-10 सेकंड तक सिकोड़ें और फिर 5-10 सेकंड के लिए आराम दें। इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं और दिन में 2-3 बार करें। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे यूरिन लीक की समस्या कम होती है, यौन उत्तेजना बढ़ती है, और महिलाओं का शरीर मेनोपॉज के लिए भी तैयार होता है।

स्क्वाट्स:

स्क्वाट्स करने के लिए पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलकर नीचे की ओर झुकें, जैसे कि आप कुर्सी पर बैठ रही हों, फिर वापस ऊपर उठें। इस एक्सरसाइज के 15 के 2-3 सेट करें। स्क्वाट्स पेल्विक फ्लोर और निचले शरीर की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

ब्रिज एक्सरसाइज:

ब्रिज एक्सरसाइज करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें। अब धीरे-धीरे अपने कूल्हों को पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को सिकोड़ते हुए ऊपर उठाएं। 5-10 सेकेंड तक रुकें, फिर धीरे-धीरे नीचे आएं। यह प्रक्रिया 12 के 2 सेट करें। इस एक्सरसाइज से पेल्विक फ्लोर और ग्लूट्स मांसपेशियां मजबूत होती हैं, और यह हिप्स और निचले शरीर को टोन करने में मदद करती है, जिससे शरीर का पोस्ट्चर भी सुधरता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज