न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स का सामना करना पड़ता हैं जिसमें महिलाओं को कई तकलीफें उठानी पड़ती हैं। हर महीने पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, पीठ दर्द, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, उदासी, थकान और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Feb 2024 8:52:21

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स का सामना करना पड़ता हैं जिसमें महिलाओं को कई तकलीफें उठानी पड़ती हैं। हर महीने पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, पीठ दर्द, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, उदासी, थकान और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के दिनों में ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है, इससे ब्लड फ्लो में बाधा आती है और पीरियड्स में दर्द बढ़ जाता है। कई बार पेट में होने वाला दर्द इतना ज्यादा असहनीय होता है कि उसे सहन करना भी मुश्किल हो जाता है। इस दर्द से उबरने के लिए आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनका सेवन पीरियड्स के दौरान करना बहुत ही लाभकारी होता है। आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में...

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

सिट्रिस फल खाएं

सर्दियों में पीरियड्स पेन कम करने के लिए सिट्रिस फल यानी खट्टे फलों का सेवन करें। इस मौसम में संतरा, आंवला खा सकते हैं। इनमें विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है, थकान कम होती है और दर्द से छुटकारा मिलता है। सेब, अमरूद, स्ट्राबेरी का सेवन भी कर सकते हैं।

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

पपीता

पीरियड्स के दर्द की परेशानी को कम करने के लिए पपीता का सेवन करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। दरअसल, पपीता का सेवन करने से पीरियड्स में ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है, जिससे दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

दालचीनी का दूध

दालचीनी का सेवन करने से सर्दियों में पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिलता है। दालचीनी में एंटीस्पेज्मोडिक गुण होते हैं। पीरियड्स में क्रैम्प्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में दालचीनी को फायदेमंद माना जाता है। दालचीनी की तासीर गरम होती है। इसका सेवन करने से पेट के निचले हिस्से में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

दही
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो पीरियड्स के दौरान होने वाले प्रॉब्लम को कंट्रोल में रखता है। मुंबई की जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट प्रिया कथपाल का कहना है कि महिलाओं को कैल्शियम से भरपूर भोजन करना चाहिए और पीरियड्स के दौरान तो विशेष तौर पर कैल्शियम वाली चीजों को भोजन में शामिल करना चाहिए।

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

हरी पत्तेदार सब्जियां

सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए अपनी डाइट में पालक, ब्रोकली, गोभी, पत्तागोभी आदि का सेवन करें। इन सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। इन चीजों का सेवन करने से पीरियड्स का पेन तो कम होता ही है साथ ही थकान घटती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट भी इन दिनों के लिए अच्छा माना गया है। यह आपके मूड स्वींग को कंट्रोल करता है और दर्द से राहत देता है। याद रहे वाइट चॉकलेट से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसमें शूगर की मात्रा होने की वजह से यह आपके दर्द में और इजाफा कर सकता है। डार्क चॉकलेट आप दर्द के दौरान खा सकती हैं और तुरंत अंतर महसूस कर सकती हैं।

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

अदरक वाली चाय

पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा मिंट टी , कैमोमाइल टी आदि का सेवन भी कर सकते हैं। सर्दियों में दिन में 2 बार से ज्यादा अदरक की चाय का सेवन न करें क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। ज्यादा सेवन करने से पेट में एसिडिटी हो सकती है।

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

अंडे

अंडे में विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन ई होते हैं जो पीएमएस के लक्षणों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अंडे में प्रोटीन भी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। हर महिला को पीरियड्स के दौरान क्रैम्प से बचने के लिए रोजाना अंडे का सेवन करना चाहिए।

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

हल्दी वाला दूध

हल्दी का सेवन करने से शरीर में दर्द और सूजन की समस्या दूर होती है। पीरियड्स में दर्द को कम करने के लिए दूध के साथ किशमिश और काजू का भी सेवन कर सकते हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए किशमिश का सेवन कर सकते हैं। किशमिश का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ये आयरन का भी अच्छा स्रोत है। वहीं काजू का सेवन करने से पेल्विक एरिया मजबूत होता है। दर्द होने पर इसका सेवन कर सकते हैं।

इन 10 चीजों का सेवन दिलाएगा पीरियड्स के दर्द में राहत, करें अपनी डाइट में शामिल

अजवाइन

पीरियड्स के दौरान गैस की समस्या बढ़ जाती है, जिससे पेट में दर्द होता है। ऐसे में अजवाइन का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए अजवाइन में नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। आप पीरियड्स दर्द से राहत पा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन