न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जख्मों के उपचार में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिंक, इन आहार से दूर करें इसकी कमी

शरीर को स्वस्थ रखने और सुचारू रूप से चलाने के लिए शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम, पौटेशियम, फोस्फोरस, आयरन आदि की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Nov 2022 11:02:27

जख्मों के उपचार में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिंक, इन आहार से दूर करें इसकी कमी

शरीर को स्वस्थ रखने और सुचारू रूप से चलाने के लिए शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम, पौटेशियम, फोस्फोरस, आयरन आदि की जरूरत होती हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि यहां जिंक को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं जबकि जिंक भी शरीर के कार्य के लिए बहुत आवश्यक मिनरल है। भारत में करीब 8 करोड़ से अधिक लोग जिंक की कमी से ग्रस्त हैं। जिंक की कमी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। यह हमारी रोग-प्रतिरोधक प्रणाली, त्वचा के स्वास्थ्य तथा जख्मों के उपचार में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिंक की कमी को पूरा करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

zinc,zinc rich food,food in hindi,zinc in hindi,Health,health in hindi,health news in hindi,health tips in hindi

मूंगफली

मूंगफली जिंक का सबसे अच्छा स्रोत है। साथ ही इसमें आयरन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड तथा फाइबर भी होता है। इसमें फ्री रेडिकल्स से बचाने वाला ‘रिसवेरेट्राल’ नामक एंटी-आक्सीडेंट भी पाया जाता है। साथ ही मूंगफली में ‘ओमेगा-6′ फैट भी प्रचुर मात्रा में मिलता है, जो स्वस्थ कोशिकाओं तथा अच्छी त्वचा के लिए जिम्मेदार है। साथ ही इनमें फैट तथा कोलेस्ट्रॉल कम मात्रा में होता है।

zinc,zinc rich food,food in hindi,zinc in hindi,Health,health in hindi,health news in hindi,health tips in hindi

अंडे

संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। यह बात तो आपने सुनी होगी कि रोजाना 1 अंडा खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। अंडे में भी जिंक की बहुत अधिक मात्रा होती है। इसके अलावा अंडे में कई अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन बी, प्रोटीन, कोलीन और सेलेनियम भी शामिल हैं।

zinc,zinc rich food,food in hindi,zinc in hindi,Health,health in hindi,health news in hindi,health tips in hindi

बाजरा
हम में से बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे की बाजरा सुपर न्यूट्रिएंट्स और जिंक से भरपूर होता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है। बाजरे का सेवन ना केवल खाने के लिए किया जाता है बल्कि आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसके औषधीय गुण खाने की इच्छा को बढ़ाने के साथ दर्दनिवारक और पेट संबंधी बीमारियों से निजात दिलाने और इनके संक्रमण से दूर रखने में भी कारगार होते हैं।

zinc,zinc rich food,food in hindi,zinc in hindi,Health,health in hindi,health news in hindi,health tips in hindi

राजमा

राजमा भी उत्तर भारतीयों के पसंदीदा भोजन में से एक है और करीब आधा कप पके हुए राजमा में आपकी रोजाना की जिंक की जरूरत का 8 प्रतिशत हिस्सा होता है। हालांकि राजमा फलियों की कैटिगरी में आता है। लिहाजा इसमें फाइटेट्स भी होते हैं। अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो भिगोकर रखना, अंकुरित करना और गर्म करना- इन सभी तरीकों से फलियों और अनाज में मौजूद फाइटेट्स को तोड़ा जा सकता है।

zinc,zinc rich food,food in hindi,zinc in hindi,Health,health in hindi,health news in hindi,health tips in hindi

लहसुन

लहसुन में भी भरपूर जिंक पाया जाता है। प्रतिदिन लहसुन की एक कली के सेवन से शरीर को विटामिन ए, बी और सी के साथ आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। लहुसन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी पाये जाते हैं। इसमें मौजूद सल्फर भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए जिंक की कमी पूरी करने के लिए अपने डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करें।

zinc,zinc rich food,food in hindi,zinc in hindi,Health,health in hindi,health news in hindi,health tips in hindi

डार्क चॉकलेट

जी हां, यह आपके लिए आश्चर्य की बात हो सकती है लेकिन डार्क चॉकलेट में वास्तव में जिंक के साथ-साथ बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। लेकिन जिंक के मुख्य स्रोत के रूप में डार्क चॉकलेट पर निर्भर नहीं होना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती हैं।

zinc,zinc rich food,food in hindi,zinc in hindi,Health,health in hindi,health news in hindi,health tips in hindi

तिल के बीज

तिल के बीजों में भी जिंक की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही इसमें कई प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम, बी काम्प्लेक्स और कार्बोहाइट्रेड आदि तत्व पाये जाते हैं। तिल में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड का एक स्रोत है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। आप तिल के लड्डू और ढेर सारी अन्य डिशेज बना सकते हैं।

zinc,zinc rich food,food in hindi,zinc in hindi,Health,health in hindi,health news in hindi,health tips in hindi

सूखे मेवे

बादाम, चिलगोजा, काजू आदि सूखे मेवे भी जिंक का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इन्हें अच्छी तरह से कूटकर दूध में मिलाएं और हेल्दी ब्रेकफास्ट शेक तैयार करें। अगर आपको डार्क चॉकलेट पसंद है तो आप 70 से 85 प्रतिशत डार्क चॉकलेट की शेविंग्स या कोको पाउडर को भी अपने बादाम शेक में डाल सकते हैं। आप चाहें तो मीठे के लिए चीनी की जगह शहद मिला लें। इसके अलावा सामान्य दूध की जगह ओट्स मिल्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपकी ड्रिंक और ज्यादा हेल्दी हो जाए।

zinc,zinc rich food,food in hindi,zinc in hindi,Health,health in hindi,health news in hindi,health tips in hindi

मशरूम

मशरूम में कम मात्रा में कैलोरीज और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक की उपलब्धता होती है। मशरूम विटामिन डी का भी एक अच्छा स्रोत है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। तथा यह हार्मोनल फंक्शन को भी संतुलित करता है।

zinc,zinc rich food,food in hindi,zinc in hindi,Health,health in hindi,health news in hindi,health tips in hindi

अलसी के बीज

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में विशेष रूप से सहायक है। साथ ही अलसी के बीजों में कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी व विटामिन ई होता है। ये बीज एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से कब्ज दूर होती है। अस्थमा के रोगियों के लिए इन बीजों का सेवन विशेष उपयोगी है। इनमें एंटी-इंफ्लेमेंटरी व एंटी-कैंसर प्रौपर्टीज मौजूद होती हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड होने के कारण अलसी के बीज हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल