न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के मौसम में तेजी से फैलता है लेप्टोस्पायरोसिस इंफेक्शन, जानिए इस बीमारी का कारण, लक्षण और बचाव

लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया, संक्रमित जानवर ( मुख्य रूप से चूहे ) के मूत्र से या मृत जानवर से संक्रमित ऊतक के माध्यम से फ़ैलता है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 31 Jul 2024 10:07:07

बारिश के मौसम में तेजी से फैलता है लेप्टोस्पायरोसिस इंफेक्शन, जानिए इस बीमारी का कारण, लक्षण और बचाव

लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया, संक्रमित जानवर ( मुख्य रूप से चूहे ) के मूत्र से या मृत जानवर से संक्रमित ऊतक के माध्यम से फ़ैलता है। जानकारी के अनुसार, चूहे ने कहीं यूरिन किया और कोई कटी त्वचा का शख्स उसके संपर्क में आए तो लेप्टोस्पायरोसिस होने की आशंका रहती है। यह बैक्टीरिया छह माह पानी में जिंदा रहता है। इस संक्रमण के फैलने के लिए जुलाई से अक्टूबर का महीना सबसे प्रभावी माना जाता है। लेप्टोस्पायरोसिस को रैट फीवर के नाम से भी जाना जाता है। बारिश में मच्छरों के कारण होने वाली बीमारी चिकनगुनिया के बारे में तो लोग जानते हैं, लेकिन शायद लेप्टोस्पायरोसिस के बारे में जानकारी कम ही लोग रखते होंगे।ये एक ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में किसी भी आयु वर्ग के लोग आ सकते हैं। लेप्टोस्पाइरा बैक्टीरिया के कारण लेप्टोस्पायरोसिस फैलता है, यह बैक्टीरिया खरोंच, आंखों, नाक या मुंह के माध्यम से आपको इंफेक्टेड कर सकता है। यहां हम आपको बताएंगे लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण क्या है, इसके लक्षण और बचाव के तरीके।

leptospirosis infection overview,what is leptospirosis infection,leptospirosis symptoms and treatment,causes of leptospirosis infection,leptospirosis diagnosis and prevention,understanding leptospirosis infection,how leptospirosis infection spreads,leptospirosis risk factors and prevention,comprehensive guide to leptospirosis infection,leptospirosis infection in humans,leptospirosis infection facts,everything about leptospirosis infection,leptospirosis infection: what you need to know,leptospirosis infection faqs,leptospirosis infection treatment options

लेप्टोस्पायरोसिस होता क्या है?

लेप्टोस्पायरोसिस एक तरह का बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो इंसानों और जानवरों दोनों को संक्रमित कर सकता है। यह लेप्टोस्पाइरा जीनस के बैक्टीरिया के कारण होता है। इंसानों में लेप्टोस्पाइरा के कई तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं। जिनमें से कई अन्य बीमारियों के लक्षणों से मिलते हैं। इसके अलावा कई मरीजों में इसका एक भी लक्षण नजर नहीं आता। लेप्टोस्पायरोसिस कोई मामूली बीमारी नहीं है, इसका समय पर इलाज न होने से किडनी डैमेज, लिवर फेल, सांस संबंधी समस्या और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।

ऐसे फैलता है

इस बीमारी के वाहक चूहे व पालतू जानवर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, संक्रमण एक संक्रमित जानवर के मूत्र से या मृत जानवर से संक्रमित ऊतक के माध्यम से फ़ैल सकता है। यह बैक्टीरिया निम्नलिखित के द्वारा शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसके अलावा, जानवरों के साथ काम करना या दूषित मिट्टी, कीचड़ या बाढ़ के पानी के संपर्क में आने से इस डिजीज के होने का अधिक खतरा होता है। डॉक्टर बताते हैं कि बरसात के मौसम में यह संक्रमण काफी तेजी से फैलता है। जल जमाव और बाढ़ के कारण कीड़े-मकोड़े जैसे चूहे घरों में चले जाते हैं। जिससे ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ का संक्रमण बढ़ जाता है।

leptospirosis infection overview,what is leptospirosis infection,leptospirosis symptoms and treatment,causes of leptospirosis infection,leptospirosis diagnosis and prevention,understanding leptospirosis infection,how leptospirosis infection spreads,leptospirosis risk factors and prevention,comprehensive guide to leptospirosis infection,leptospirosis infection in humans,leptospirosis infection facts,everything about leptospirosis infection,leptospirosis infection: what you need to know,leptospirosis infection faqs,leptospirosis infection treatment options

डिजीज के लक्षण क्या हैं?

लेप्टोस्पायरोसिस के लक्षण भी अन्य बीमारियों जैसे डेंगू, टाइफाइड और वायरल हेपेटाइटिस जैसे हैं। क्लिनिकल संकेत और लक्षण हल्के फ्लू और किसी किसी में बहुत गंभीर भी हो सकते हैं। लगभग 5-15 प्रतिशत अनुपचारित मामलों में यह गंभीर और घातक भी हो सकता है।इस डिजीज के लक्षण ठंड लगने के साथ तेज बुखार आना, तीव्र सिरदर्द, शरीर-दर्द या मांसपेशियों में दर्द, लाल आंखें, भूख में कमी, दस्त या उल्टी होना भी होते हैं।

किसके लिए ज्यादा खतरनाक हैं?

किसी भी अन्य डिजीज की तरह लेप्टोस्पायरोसिस से संक्रमण का खतरा जोखिम की मात्रा पर निर्भर करता है। चूंकि चूहे संक्रमण के प्राथमिक स्रोत होते हैं, इसलिए चूहों से पीड़ित परिसर में रहने वाले या काम करने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा, कुछ लोगों जैसे कि खेत मजदूर, पशुचिकित्सा, सीवर श्रमिकों को उनके काम की प्रकृति जो उन्हें चूहों और अन्य जानवरों जैसे वाहक के करीब निकटता में लाते हैं, के कारण जोखिम है।

leptospirosis infection overview,what is leptospirosis infection,leptospirosis symptoms and treatment,causes of leptospirosis infection,leptospirosis diagnosis and prevention,understanding leptospirosis infection,how leptospirosis infection spreads,leptospirosis risk factors and prevention,comprehensive guide to leptospirosis infection,leptospirosis infection in humans,leptospirosis infection facts,everything about leptospirosis infection,leptospirosis infection: what you need to know,leptospirosis infection faqs,leptospirosis infection treatment options

लेप्टोस्पायरोसिस का इलाज

लेप्टोस्पायरोसिस का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा सकता है, जिन्हें बीमारी की शुरुआत में ही डॉक्टर से संपर्क कर के लिया जाना चाहिए। वहीं, अधिक गंभीर लक्षणों वाले व्यक्तियों की जांच के बाद ही डॉक्टर इलाज और दवाएं तय करते हैं। हालांकि, किसी भी बीमारी से बचने के लिए परहेज सबसे अच्छा इलाज होता है।

लेप्टोस्पायरोसिस का बचाव क्या हैं ?

बचाव के लिए हमें अन्य संक्रमण जैसे ही साफ- सफाई का ध्यान रखना है। खाने से पहले हाथों को अच्छे से धोना, गंदे पानी व गीले मैदानों के संपर्क में आने के बाद सफाई का खासतौर पर ध्यान रखना, अपने घरों को चूहों से मुक्त रखना, कीचड़ वाले मैदान में जाने से बचना, शरीर पर लगे घाव को साफ व कवर रखना। इसके अलावे, भोजन को हर समय ढक कर रखें। कूड़े के ढेर को ढंककर और कचरे का निपटान समय पर और उचित तरीके से करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका