न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दही में मिलाकर खाएं ये 3 बीज, जोड़ों के दर्द और सूजन से पाएं तुरंत राहत

दही के साथ मिलाकर खाएं ये 3 खास बीज - अलसी, चिया सीड्स और तिल - जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जानें कैसे इन बीजों का सेवन करें और पाएं त्वरित राहत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 4:08:48

दही में मिलाकर खाएं ये 3 बीज, जोड़ों के दर्द और सूजन से पाएं तुरंत राहत

दही को स्वास्थ्य के लिहाज से एक अद्भुत खाद्य पदार्थ माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और विटामिन बी हमारे पाचन तंत्र से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के साथ कुछ खास बीजों को मिलाकर खाने से जोड़ों के दर्द और सूजन में भी आराम मिल सकता है? इस लेख में हम आपको तीन ऐसे खास बीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दही के साथ मिलाकर खाने से आपके जोड़ों की समस्या में राहत मिल सकती है।

# दही के साथ अलसी के बीज

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इनका नियमित रूप से दही के साथ सेवन करने से जोड़ों की सूजन और अकड़न में कमी हो सकती है। विशेषकर गठिया जैसी स्थितियों में यह काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच भुने हुए अलसी के बीजों को दही में मिलाकर दिन में एक बार, सुबह या शाम, खा सकते हैं।

# चिया सीड्स और दही का संयोजन

चिया सीड्स को दही के साथ मिलाकर खाने से जोड़ों की समस्याओं में राहत मिल सकती है। इन बीजों में ओमेगा-3, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ जॉइंट्स में लुब्रिकेशन बनाए रखते हैं। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच चिया सीड्स को 20 मिनट तक पानी में भिगोकर, फिर दही में मिलाकर खाएं।

# जोड़ों के दर्द के लिए तिल के बीज और दही

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए तिल के बीज और दही का मिश्रण बेहद फायदेमंद हो सकता है। तिल के बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत होते हैं, जो जोड़ो के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह हड्डियों की डेंसिटी को भी बेहतर करता है। दही के साथ तिल के बीजों को मिलाकर खाएं और जोड़ों के दर्द में राहत पाएं।

कैसे और कब खाएं?

आप इन बीजों को दिन में एक बार, सुबह के नाश्ते या रात के खाने के बाद ले सकते हैं। आप चाहें तो इनमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं, जिससे यह स्वाद में भी अच्छा लगे और स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज