न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

खाली पेट कुछ खाद्य पदार्थ खाने से आंतों को नुकसान पहुंच सकता है। आयुर्वेद में खाली पेट कई ऐसी चीजों को खाने की मनाही है जिसके सेवन से पेट मे जलन, एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 May 2024 9:04:22

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

सुबह उठते ही हम क्या खाते हैं इससे आमतौर पर पूरे दिन पेट का क्या हाल रहने वाला है इसका निर्धारण हो जाता है। आमतौर पर उठते ही गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती हैं, लेकिन लोग वह आहार लेते हैं जो उन्हें पसंद होता हैं। ऐसे में सुबह की शुरुआत हेल्दी फूड से की जाए तो बेहतर रहता हैं। सुबह खाली पेट कुछ भी खाने से पहले थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। हम खाली पेट किन चीजों का सेवन कर रहे हैं, इसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। खाली पेट कुछ खाद्य पदार्थ खाने से आंतों को नुकसान पहुंच सकता है। आयुर्वेद में खाली पेट कई ऐसी चीजों को खाने की मनाही है जिसके सेवन से पेट मे जलन, एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

मसालेदार खाना

खाली पेट मसाले और मिर्च से भरे आहार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इस तरह के आहार को सुबह खाली पेट खाने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है, जिससे आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। दरअसल, इस तरह के खाने से पेट की परत में काफी ज्यादा जलन होती है। साथ ही यह ऐंठन का कारण भी हो सकता है। यह ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो आपकी समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं।

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

शकरकंद

शकरकंद सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं तो यह फायदा पहुंचाने की जगह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। खाली पेट शकरकंद खाने से इसमें मौजूद टैनीन और पैक्टीन आपको गैस्ट्रिक, एसिड की समस्या पैदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह सीने में जलन और गैस का कारण भी बन सकता है।

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

खट्टे फल

अगर फल को सही समय पर खाया जाए तो ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। खाली पेट खट्टे फलों को खाने से एसिड अधिक बन सकता है। फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर और फ्रक्टोज पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है। आपको खासतौर पर अमरूद और संतरे जैसे खट्टे फल सुबह खाली पेट खाने से परहेज करना चाहिए।

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो पेट की अम्लता के स्तर को बिगाड़ देता है। वहीं खाली पेट दूध के उत्पादों के सेवन से उनमें मौजूद लैक्टिक एसिड, पेट के अच्छे बैक्टीरिया को मार सकते हैं, जो कि एसिडिटी को बढ़ा सकते हैं, इसलिए सुबह उठते ही दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

कच्ची सब्जियां

डाइटिंग कर रहे लोग अक्सर अपने दिन की शुरुआत भी कच्ची सब्जियों से करते हैं। लेकिन, फाइबर से भरपूर सब्जियां पेट के लिए ओवरलोड की तरह साबित होती हैं। खाली पेट इन कच्ची सब्जियों को खाने पर पेट में दर्द होने लगता है। टमाटर भी इसी सूची का हिस्सा है। खाली पेट इसके सेवन से पेट में एसिडिक रिएक्शन होने लगता है। इसके साथ-साथ पेट में गैस बनना, दर्द और ऐंठन होना भी खाली पेट टमाटर खाने का परिणाम हो सकता है।

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

बेकरी फूड्स

केक, पिज्जा, पेस्ट्रीज भले ही आपको बहुत पसंद हों, लेकिन सुबह के नाश्ते में इनको खाना सही नहीं। इस तरह के फूड्स में यीस्ट होती है, जो खाली पेट को नुकसान कर सकती है। इससे गैस जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसलिए दिन के पहले मील में इस तरह की चीजों को शामिल करने की गलती न करें।

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

शुगर युक्त आहार और ड्रिंक

सुबह के वक्त चीनी खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आपको सुबह फलों का जूस पीने की आदत है, तो इसमें चीनी न डालें। इसके अलावा सुबह मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से परहेज करें। अगर आप सुबह खाली पेट चीनी युक्त ड्रिंक्स से दिन की शुरुआत करते हैं, तो इससे आपके पेट पर अतिरिक्त भार पड़ता है। ऐसे में आपके शरीर में फ्रक्टोज की मात्रा अधिक हो जाती है, जिससे लिवर पर भी प्रेशर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह हल्के ड्रिंक्स का ही सेवन करें।

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

नाशपाती

नाशपाती में पाया जाने वाला कच्चा फाइबर पेट की नाजुक श्लेष्मा झिल्ली को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं अगर नाशपाती को खाली पेट खाया जाए तो पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बचें। अगर खाना ही चाहते हैं तो उठने के 2 घंटे बाद ओट्स या दलिया के साथ मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है।

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

चॉकलेट्स

चीनी युक्त चीजों को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। कई लोग अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन बार के साथ करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स सुबह उठते ही चॉकलेट के सेवन से बचने की सलाह देते हैं। प्रोसेस्ड चीनी खाली पेट खाने की सबसे खराब चीजों में से एक है। सिर्फ चॉकलेट्स ही नहीं, बल्कि चीनी युक्त फूड्स और ड्रिंक्स लेने से भी बचना चाहिए।

ना करें खाली पेट इन 10 चीजों का सेवन करने की भूल, सेहत पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

कॉफी

कई लोग दिन की शुरुआत कॉफी से करते हैं, यह स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारण होता है। दिन की शुरुआत कॉफी से नहीं करनी चाहिए। खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। यह पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक एसिड के स्राव को उत्तेजित करता है, जिससे कुछ लोगों में गैस्ट्राइटिस का कारण बनता है। इसलिए सुबह खाली पेट कॉफी न पिएं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी