न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तंदुरुस्त रहने के लिए जरूरी है दिल की सेहत का ख्याल रखना, इन तरीकों से संभालें हाल ए दिल

हम खाने-पीने के इतने ज्यादा शौकीन हैं कि ज़ुबान की ख्वाहिश पूरी करने के चक्कर में अपनी सेहत को नज़रअंदाज कर रहे हैं, नतीजा...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 12:36:15

तंदुरुस्त रहने के लिए जरूरी है दिल की सेहत का ख्याल रखना, इन तरीकों से संभालें हाल ए दिल

हम खाने-पीने के इतने ज्यादा शौकीन हैं कि ज़ुबान की ख्वाहिश पूरी करने के चक्कर में अपनी सेहत को नज़रअंदाज कर रहे हैं, नतीजा हम ऐसी बीमारियों की गिरफ्त में दाखिल हो रहे हैं जिनकी वजह से हमारी जान भी जा सकती है। तंदुरुस्त रहने के लिए दिल की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है और दिल को सेहतमंद रखने के लिए अच्छा खान-पान बेहद जरूरी है।

हम जीभ के स्वाद के चक्कर में हाई-कोलेस्ट्रॉल और अनसैचुरेटेड फूड खा रहे हैं, जो हमारे दिल के लिए किसी भी तरह से अच्छा नहीं है। आप जानते हैं कि वैश्विक स्तर पर पिछले 20 सालों से हृदय रोग मौतों का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, हृदय रोगों के कारण अब दुनिया में पहले से कहीं अधिक लोगों की मौतें हो रही हैं।

heart,healthy heart,exercise,heart attack,diet,smoking,cholesterol,cycling,walking,health article in hindi

व्यायाम से होगा हार्ट अटैक का असर छूमंतर

दिल का दौरा पड़ने से जिंदगी थम सी जाती है। इंसान दवाइयों में ही घिरा रह जाता है और दिल और भी कमज़ोर हो जाता है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपने इरादों को मज़बूत बनाएं और व्यायाम का सहारा लें। दिल का दौरा पड़ने के बाद व्यायाम आपके स्वास्थ्य और ऊर्जा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डेली एक्सरसाइज़ ही वो कारगर तरीका है जो आपके उदास मन और चिंताओं को कम करने में और अच्छी गहरी नींद देने में सहायक साबित होगा। कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हर व्यक्ति को प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट का टारगेट सेट कर हल्का व्यायाम करना चाहिए, जैसे कि- तेज़ चलना, साइकिल चलाना, बैडमिंटन खेलना आदि। इसके अलावा आप एक सप्ताह में 75 मिनट का इंटेंस बॉडी वर्कआउट भी कर सकते हैं।

साथ ही, डांसिंग को भी व्यायाम का एक बेहतर ज़रिया माना जाता है। अगर आपको डांस करना पसंद है तो आप उसकी बदौलत भी अपना व्यायाम का टारगेट पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि सप्ताह में दो बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आपको दिल की बीमारी, कमज़ोर हड्डियों व मांसपेशियों और मानसिक स्वास्थ्य के जोखिम से दूर रखने में लाभदायक है।

heart,healthy heart,exercise,heart attack,diet,smoking,cholesterol,cycling,walking,health article in hindi

हेल्दी डाइट से करें अपने दिल को खुश

अगर हार्ट अटैक के बाद भी दिल को स्वस्थ और खुश रखना है तो उसके लिए ज़रूरी है ज़्यादा मात्रा में फल, सब्ज़ी और फलियों का सेवन। और तो और नट्स, साबुत अनाज व मछली जैसे आहार लेने से दिल के रोगों में सुधार होगा। यहां तक कि आप अपनी डेली डाइट में, लीन प्रोटीन और कम वसा वाले डेयरी खाद्य पदार्थों को भी शामिल कर सकते हैं। स्वास्थ क्षेत्र में किए गए कुछ अध्ययनों से ये बात सामने निकलकर आई है कि इन खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में जोड़ने से दिल सम्बन्धित बीमारियों से रिकवरी जल्दी होती है।

heart,healthy heart,exercise,heart attack,diet,smoking,cholesterol,cycling,walking,health article in hindi

सेहत को धुंए में उड़ने से बचाएं

हम सभी जानते हैं कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है। यहां तक कि सेकेंड हैंड स्मोकिंग भी। धूम्रपान आपके रक्त को चिपचिपा बनाता है और अधिक थक्कों के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है, जो दूसरे दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकता है.. इसीलिए ज़रूरी है कि दिल को दिल के लिए ही थोड़ा समझाएं और खुद को धूम्रपान करने से रोकें। इस भागदौड़भरी जिंदगी में रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करना आज के युग में किसी पहाड़ से कम नहीं है।

इस सभी में एक मनुष्य अलग-अलग प्रकार के तनावों से निपटता है। ऐसे में न केवल आपके मानसिक स्वास्थ्य, बल्कि आपका हृदय स्वास्थ्य भी इस सुसंगत और अत्यधिक तनाव से प्रभावित होता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि धीरे-धीरे तनाव मुक्त होने के लिए तनाव का प्रबंधन करें। धैर्य के साथ तनाव का प्रबंधन आसान हो सकता है। मेडिटेशन, हीलिंग म्यूजिक और ब्रीदिंग एक्सरसाइज प्राइम हीलर हैं और इसे रोज किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग