न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना ने किया जीना मुहाल... करेंगे इन व्यवस्थाओं का पालन तो निपटना हो जाएगा आसान

चूंकि अब कोरोना के मरीज़ तेज़ी से बढ़ रहे हैं, रोगियों की डबलिंग रेट काफ़ी तेज़ हो गई है तो हमें कोरोना को लेकर और सतर्क होने की...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 11 May 2021 12:45:45

कोरोना ने किया जीना मुहाल... करेंगे इन व्यवस्थाओं का पालन तो निपटना हो जाएगा आसान

चूंकि अब कोरोना के मरीज़ तेज़ी से बढ़ रहे हैं, रोगियों की डबलिंग रेट काफ़ी तेज़ हो गई है तो हमें कोरोना को लेकर और सतर्क होने की आवश्यकता है। पॉज़िटिव रोगी अब गांवों में भी निकल रहे हैं। ग्रीन ज़ोन कुछ ही दिनों में ऑरेंज में बदल गए हैं। अब हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि हम एक ग़रीब और अल्प साधन युक्त देश हैं। हमें कोरोना उपचार का तरीक़ा बदलना चाहिए। हम अमीर देशों की तरह इससे नहीं निपट सकते। हमें अपनी स्थिति देखते हुए उचित कदम उठाना ही चाहिए।

coronavirus,corona,covid-19,corona period,hospital,quarantine,isolation,home isolation,government,health news in hindi

पहली स्ट्रैटजी

जिन कोरोना पॉज़िटिव रोगियों में कोई लक्षण नहीं हैं और उनकी आयु 50 से कम है उन्हें घर पर रहकर ही उपचार देना चाहिए। यह सुनिश्चित हो कि उनके घर में एक अलग कमरा हो, जहां वे ख़ुद को आइसोलेशन में रख सकें और बाहर ना निकलें। ऐसा करके हम अस्पतालों पर 60 से 70 प्रतिशत भार कम कर देंगे।

दूसरी स्ट्रैटजी

जिन रोगियों को हल्के लक्षण हों, लेकिन आयु 40 के अंदर हो उन्हें भी घर पर ही रहने दिया जाए। लेकिन यदि कोई इमरजेंसी हो तो उन्हें तुरंत एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाए।

coronavirus,corona,covid-19,corona period,hospital,quarantine,isolation,home isolation,government,health news in hindi

तीसरी स्ट्रैटजी

जिन पॉज़िटिव रोगियों की आयु 50 से ज़्यादा हो और लक्षण मामूली हो उन्हें एक सामान्य से अस्पताल में ठीक होने तक भर्ती रखा जाए। अस्पतालों को दो भागों में बांटा जाए-सामान्य और विशेष।

चौथी स्ट्रैटजी

जिन पॉज़िटिव रोगियों को पहले से कोई जटिल रोग हो जैसे टीबी, अस्थमा, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर या जिनकी आयु 60 से अधिक हो उन्हें सुपरस्पेशलिटी कोविड सेंटर (विशेष अस्पताल) में रखा जाए, जहां वेंटिलेटर भी हो।

coronavirus,corona,covid-19,corona period,hospital,quarantine,isolation,home isolation,government,health news in hindi

पांचवीं स्ट्रैटजी

रोगियों को भर्ती रखने का समय भी कम किया जाए (जैसा कि निर्णय लिया गया है सरकार द्वारा कि अब थ्री टियर डिस्चार्ज प्लान फ़ॉलो किया जाएगा)।

छठी स्ट्रैटजी

सामूहिक क्वारंटाइन की जगह होम क्वारंटाइन को प्राथमिकता देना चाहिए, जिससे सरकार पर ख़र्च कम आए और लोगों में डर भी कम हो। घर पर वे सकारात्मक भी रहेंगे और पोषक आहार भी ले पाएंगे। लोगों का भय भी दूर होगा क्योंकि अधिकांश ग़रीब और अनपढ़ लोग इस प्रक्रिया से भयभीत हैं।

coronavirus,corona,covid-19,corona period,hospital,quarantine,isolation,home isolation,government,health news in hindi

सातवीं स्ट्रैटजी

कोरोना को कलंक ना मानें लोग ऐसे अभियान चलाए जाने चाहिए। इसके लिए फ़िल्मी और खेल जगत की सेलेब्रिटीज़ की मदद लेना चाहिए।

आठवीं स्ट्रैटजी

देश एक होकर लड़े इस महामारी से ऐसे अभियान भी चलाएं। देश में साम्प्रदायिकता कम करने के विशेष उपाय हो ताकि इस महामारी को आसानी से हराया जा सके।

नौवीं स्ट्रैटजी

राज्य और केंद्र सरकार यह कह चुकी हैं कि लोगों को कोरोना के साथ ही जीना सीखना होगा तो आखि़र हम कबसे उन्हें इसकी ट्रेनिंग देना शुरू करेंगे? शायद आज से ही उन्हें इसकी शिक्षा देना शुरू कर देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग