न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने की गलती, सेहत को पहुंचाती हैं नुकसान

आपके खानपान और अच्छी सेहत का एक-दूसरे से गहरा संबंध होता हैं। आप क्या खा रहे हैं इसका सीधा असर सेहत पर पड़ना लाजमी हैं। कई बार देखने को मिलता हैं कि लोग सुबह के समय में रात का बचा हुआ खाना दोबारा गर्म करके खा लेते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Nov 2022 11:02:36

ना करें इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने की गलती, सेहत को पहुंचाती हैं नुकसान

आपके खानपान और अच्छी सेहत का एक-दूसरे से गहरा संबंध होता हैं। आप क्या खा रहे हैं इसका सीधा असर सेहत पर पड़ना लाजमी हैं। कई बार देखने को मिलता हैं कि लोग सुबह के समय में रात का बचा हुआ खाना दोबारा गर्म करके खा लेते हैं। लेकिन कई लोग इस बात से वाकिफ नहीं है कि कुछ खाद्य को दोबारा गर्म करके खाने से सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। खाना ख़राब भले ही न हो, ये आपकी सेहत को नुकसान ज़रूर पहुंचा सकता है। कुछ आहार ऐसे हैं जिन्हें दोबारा गर्म करने से उनका पोषण मूल्य भी कम हो जाता हैं और ये खाना व्यक्ति के लिए कई प्रकार के रोगों का खतरा पैदा कर सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दोबारा गर्म करके खाने की गलती नहीं करनी चाहिए।

Health,food heating them again,health tips in hindi,health news in hindi

अंडा

अंडा हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन से भरपूर उबले अंडे को लोग बड़े चाव से खाते हैं। अगर आप भी रोज़ाना अंडे का सेवन करते हैं कि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ताजा अंडा ही खाएं। तले हुए या उबले हुए अंडे को दोबारा गर्म करने से उसका प्रोटीन नष्ट हो जाता है। इसके सेवन से आपको पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

Health,food heating them again,health tips in hindi,health news in hindi

आलू

अगर आलू को बार-बार गर्म किया जाए तो उनमें क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नाम के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। वैसे तो आलू में विटामिन बी-6, पोटेशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन बार-बार गर्म करने पर ये सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, जिससे सेहत को फायदा नहीं होता, लेकिन साइड इफेक्ट की आशंका ज्यादा हो सकती है।

Health,food heating them again,health tips in hindi,health news in hindi

चिकन

मांसाहारी भोजन करने वालों को चिकन से बनी अलग-अलग तरह की डिश पसंद होती है। लेकिन अगर आप एक ही बार में ज्यादा चिकन पका लेते हैं तो इसे पूरा खाना मुश्किल होता हैष ऐसे में बहुत से लोग स्टोर करके और बार-बार गर्म करके खाते हैं। लेकिन गर्म किए गए चिकन को खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आपने इसे फ्रिज में रख दिया है तो इसे गर्म करके ना खाएं।

Health,food heating them again,health tips in hindi,health news in hindi

चावल

अक्सर लोग यह गलती करते हैं। भूख लगने पर बचे हुए चावल को दाल या सब्जियों के साथ खा लेते है। लेकिन यह अच्छी आदत नहीं है। बासी चावल को दोबारा गर्म करने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। चावल को दोबारा गर्म करने से चावल में बेसिलस सेरेस नामक अधिक प्रतिरोधी बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं।

Health,food heating them again,health tips in hindi,health news in hindi

नाइट्रेट की अधिकता वाली सब्जियां

हरी पत्तियों वाली सब्जियां जैसे पालक, गाजर, शलजम को माइक्रोवेव में गर्म करने से बचना चाहिए। नाइट्रेट की अधिकता वाली इन सब्जियों को दोबारा गर्म करना हानिकारक साबित हो सकता है। पालक में उच्च मात्रा में आयरन होता है इसलिए पालक को दोबारा गर्म करने पर आयरन का ऑक्सीकरण हो सकता है। आयरन के ऑक्सीडेशन से ऐसे तत्व निकलते हैं जिससे इनफर्टिलिटी और कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

Health,food heating them again,health tips in hindi,health news in hindi

चुकंदर

चुकंदर को कभी भी दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से इसमें मौजूद नाइट्रेट समाप्त हो जाता है। अगर चुकंदर ज्यादा बन भी गया है तो इसे फ्रिज में रख दें और अगली बार खाने से कुछ घंटे पहले बाहर निकालकर रख दें और बिना गर्म किए खाएं।

Health,food heating them again,health tips in hindi,health news in hindi

मशरूम

मशरूम एक फंगल है जिसमे बहुत सारा पौष्टिक तत्व पाया जाता है। मशरूम की सब्जी या इसकी अन्य डिश बनाते समय आप यह देखेंगे कि मशरूम को सबसे लास्ट में डाला जाता है क्योंकि मशरूम को बहुत ज्यादा हीट करने पर यह फायदे की जगह नुकसान पहुँचाता है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो बाद में आपकी पाचन क्रिया के लिए नुकसानदायक होते हैं। मशरूम को जितना हो सके उतना कम गर्म करे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत