न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैसा होना चाहिए कीमोथेरेपी के बाद आपका आहार? यहां जानें उचित जानकारी

कैंसर जो एक जानलेवा बीमारी हैं और इससे बचने के लिए कीमोथेरेपी का ट्रीटमेंट लिया जाता हैं। कीमोथेरेपी का उद्देश्य कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा करना या रोकना होता है। कीमोथेरेपी या विकिरण चिकित्सा या इलाज के पश्चात होने वाला संक्रमण चिंता का कारण बन सकता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Feb 2024 8:24:33

कैसा होना चाहिए कीमोथेरेपी के बाद आपका आहार? यहां जानें उचित जानकारी

कैंसर जो एक जानलेवा बीमारी हैं और इससे बचने के लिए कीमोथेरेपी का ट्रीटमेंट लिया जाता हैं। कीमोथेरेपी का उद्देश्य कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा करना या रोकना होता है। कीमोथेरेपी या विकिरण चिकित्सा या इलाज के पश्चात होने वाला संक्रमण चिंता का कारण बन सकता हैं। इससे उभरने के लिए आपको अक्सर सामान्य से अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है, क्योंकि कीमोथेरेपी के बाद शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। इलाज पूरी तरह असरदार हो, इसके लिए जरूरी है कि आहार में कुछ सावधानियां बरती जाएं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कीमोथेरेपी के बाद आपका आहार कैसा होना चाहिए और किन चीजों को शामिल किया जाना चाहिए।

कैसा होना चाहिए कीमोथेरेपी के बाद आपका आहार? यहां जानें उचित जानकारी

प्रोटीन युक्त आहार

मांसपेशियों के विकास और काम के लिए ऊर्जा प्राप्त करने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। इसके अलावा घाव भरने, बीमारी से लड़ने और खून का थक्का जमने आदि विभिन्न शारीरिक क्रियाओं के लिए भी प्रोटीन अनिवार्य है। अंडा, मीट, मसूर की दाल, मटर, बींस, सोया और नट्स आदि प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।

कैसा होना चाहिए कीमोथेरेपी के बाद आपका आहार? यहां जानें उचित जानकारी

सब्जियां

आहार में रोजाना कम से कम 2.5 कप सब्जियों का सेवन करना चाहिए। कच्ची और पकी हुई सब्जियां दोनों तरह की खाई जा सकती हैं। साथ ही हरी और पीली सब्जियां, बीन्स, मटर और दाल को अपने आहार में शामिल करें और इनका नियमित रूप से सेवन करें।

कैसा होना चाहिए कीमोथेरेपी के बाद आपका आहार? यहां जानें उचित जानकारी

तरल पदार्थ

कैंसर के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करना जरूरी है। इससे डीहाइड्रेशन का डर नहीं रहता है और उनके संपूर्ण स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होती है। अधिक तरल पदार्थ लेने से उचित मात्रा में यूरिन निकलता है और शरीर से विषैले पदार्थ भी निकल जाते हैं। यह भी महत्वपूर्ण है कि आसानी से पचने वाले आहार लें। तली-भुनी, बहुत मसालेदार या फिर अधिक ठोस आहार न लें। कम मात्रा में अधिक बार खाने से पाचन आसान हो जाता है और पेट भी भारी नहीं लगता। इससे मितली या उल्टी का डर भी कम हो जाता है।

कैसा होना चाहिए कीमोथेरेपी के बाद आपका आहार? यहां जानें उचित जानकारी

मीट

यदि आप नॉनवेज खाना चाहते हैं, तो बिना छिलके वाले स्किन मांस और छोटे-छोटे पीस (लगभग 170 से 200 ग्राम प्रतिदिन) ही खाएं। रेड मीट को प्रति सप्ताह आधा किलो से अधिक न खाएं। नॉन-वेज को पकाने के लिए कम वसा वाले खाना पकाने के तरीकों का प्रयोग करें, जैसे कि बॉयलिंग, स्टीमिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग।

ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन करें

ठंडे खाद्य पदार्थों की गंध कम होती हैं और विशेष रूप से उस समय महत्वपूर्ण हैं, जब आपको मतली महसूस होती है। गर्म खाद्य पदार्थों में अधिक स्पष्ट गंध हो सकती है, इसलिए कुछ खाद्य पदार्थों को खाने में समस्या हो सकती है।

कैसा होना चाहिए कीमोथेरेपी के बाद आपका आहार? यहां जानें उचित जानकारी

फलों का सेवन

कैंसर के उपचार के दौरान कीमोथेरेपी और रेडिएशन जैसे कैंसर उपचार कई दुष्प्रभाव पैदा करते हैं, जिनसे निपटने और उपचार के दुष्प्रभावों में कमी के लिए आपका खानपान बहुत मायने रखता है। कीमोथेरेपी और रेडिएशन के सामान्य दुष्प्रभावों में थकान, खून की कमी, जी मिचलाना, उल्टी, भूख में बदलाव, दस्त, कब्ज, मुंह का सूखना, मुंह में छाले, तनाव आदि शामिल हैं। ऐसे में फलों के साथ पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने से कैंसर उपचार के दौरान आपके शरीर को विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सिडेंट की आपूर्ति करने में मदद मिलती है।

कैसा होना चाहिए कीमोथेरेपी के बाद आपका आहार? यहां जानें उचित जानकारी

पोषक तत्वों से भरपूर आहार

शरीर को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक विटामिन और मिनरल्स युक्त पोषक तत्वों के साथ ही फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए, जैसे - गेहूं की रोटी, जई, ब्राउन राइस या अन्य साबुत अनाज खाएं। ये खाद्य पदार्थ कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज और फाइबर की आवश्यकता को पूरा करने में समर्थ हैं। इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी वसा की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाएं रखने के लिए मछली और अखरोट जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री