न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्र के अनुसार कितना होना चाहिए हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल, पूरी जानकारी

कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है- लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (Low-Density Lipoprotein) यानी खराब कोलेस्ट्रॉल और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Dec 2022 10:14:16

उम्र के अनुसार कितना होना चाहिए हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल, पूरी जानकारी

शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल एक मोम की तरह दिखने वाला वसा होता है जो आपके शरीर की सभी कोशिकाओं में मौजूद होता है। आपके शरीर को हार्मोन, विटामिन डी और ऐसे पदार्थ बनाने के लिए कुछ कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है जो खाद्य पदार्थों को पचाने में आपकी मदद करते हैं। आपका शरीर वह सभी कोलेस्ट्रॉल बनाता है जिसकी उसे आवश्यकता होती है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है- लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (Low-Density Lipoprotein) यानी खराब कोलेस्ट्रॉल और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल। लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गुड कोलेस्ट्रॉल की बात करें तो यह हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी माना जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) खून में जमने वाले फैट को कम करने में मदद करता है और हमारी धमनियों को साफ रखता है ताकी दिल तक खून का प्रवाह सही तरह से हो सके।

cholesterol,cholesterol level in body,cholesterol level check,cholesterol level in men,cholesterol level in women,health news,healthy living,Health tips

डॉक्टर्स HDL, LDL और टोटल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को माप सकते हैं। ऐसे में हमें इस बात की जानकारी होनी चाहिए की उम्र के हिसाब से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कितनी होनी चाहिए

मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 19 साल तक की उम्र के युवाओं के शरीर में कुल कोलेस्ट्रॉल 170mg/dl से कम होना चाहिए। इनका non-HDL 120 mg/dl से कम और LDL 100 mg/dl से कम होना चाहिए। वहीं, HDL 45 mg/dl से ज्यादा होना चाहिए।

20 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की बॉडी का टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल 125–200 mg/dl के बीच होना चाहिए। वहीं, non-HDL लेवल 130 mg/dl से कम और LDL लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए। वहीं, HDL लेवल 40 mg/dl या इससे अधिक होना जरूरी है।

cholesterol,cholesterol level in body,cholesterol level check,cholesterol level in men,cholesterol level in women,health news,healthy living,Health tips

20 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के शरीर का टोटल कोलेस्ट्रॉल 125–200 mg/dl के बीच होना चाहिए। इसके अलावा, non-HDL लेवल 130 mg/dl से कम और LDL लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए। जबकि HDL लेवल 50 mg/dl या उससे अधिक होना चाहिए।कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस में बनाये रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल लेवल बिगड़ने पर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी