न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

कोलेस्ट्रॉल को इसलिए भी काफी खतरनाक माना जाता है क्योंकि अन्य बीमारियों की तरह इसके कोई भी लक्षण शरीर में नजर नहीं आते। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल लिमिट से ज्यादा बढ़ जाता है तब इसके कुछ -कुछ लक्षण दिखने शुरू होते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 10:41:54

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

कोलेस्ट्रॉल एक वैक्स की तरह का पदार्थ होता है जो हमारे रक्त में पाया जाता है और कुछ कामों के लिए शरीर को इसकी जरूरत होती है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है लेकिन रक्त कोलेस्ट्रॉल को हमेशा एक विलेन के रूप में देखा जाता है। इसका लेवल ज्यादा होने पर इसे खतरनाक माना जाता है। इसका एक कारण यह है कि ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा होने से रक्त कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं जिससे रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है। कभी-कभी ये खून में थक्का बनने का कारण भी होते हैं। जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल को इसलिए भी काफी खतरनाक माना जाता है क्योंकि अन्य बीमारियों की तरह इसके कोई भी लक्षण शरीर में नजर नहीं आते। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल लिमिट से ज्यादा बढ़ जाता है तब इसके कुछ -कुछ लक्षण दिखने शुरू होते हैं। ऐसे में ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को मॉनिटर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसका समय-समय पर चेकअप करवाएं।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, 20 साल की उम्र से व्यक्ति को अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल टेस्ट करना शुरू करना चाहिए और हर 4-6 साल में ऐसा कराते रहना चाहिए। बच्चों में लिपिड के स्तर के परीक्षण के लिए, यह सलाह दी जाती है कि 9 साल की उम्र में एक बार टेस्ट कराना फायदेमंद होता है। मुंबई स्थित एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि बच्चों में 9 साल की उम्र में सबसे पहले लिपिड लेवल चेक करना चाहिए इसके बाद 17 से 20 साल उम्र के बीच लिपिड लेवल चेक करना चाहिए।

अमेरिका के सेंटर फॉल डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, बच्चों की शुरुआती उम्र में ही उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल जरूर चेक करना चाहिए। 2017 की एक स्टडी के अनुसार, 20 साल की अवधि में शहरी आबादी के बीच कुल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल में वृद्धि हुई है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि 20 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को हर 5 साल में अपना कोलेस्ट्रॉल टेस्ट करवाना चाहिए और इसके बाद टेस्ट की फ्रिक्वेंसी बढ़ाई जा सकती है।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

उम्र के अनुसार कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल लेवल

19 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में कोलेस्ट्रॉल लेवल 170 मिलीग्राम/ डेसीलीटर के कम होना चाहिए। एडल्ट्स में कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल 200 से कम होना चाहिए। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल 200 से 239 के बीच में होता है उसे बॉर्डर लाइन कहा जाता है। ऐसे में यह ध्यान रखना बेहद जरुरी है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल इससे कम ही रहें।

हाई कोलेस्ट्रॉल का एक मुख्य वजह फैमिली हिस्ट्री

हाई कोलेस्ट्रॉल में जेनेटिक्स भी अहम भूमिका निभाते हैं। जिन लोगों की हाई कोलेस्ट्रॉल की हिस्ट्री होती है उन्हें अपने शुरुआती जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आपके परिवार के किसी करीबी सदस्य की यह स्थिति है, तो आपको इसके विकसित होने की संभावना अधिक हो जाती है। इसे पारिवारिक हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (familial hypercholesterolemia) के रूप में जाना जाता है, ऐसी स्थिति में आपकी रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमने का खतरा काफी ज्यादा होता है। जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति बहुत कम उम्र से ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। जिन लोगों के घर का कोई सदस्य हार्ट अटैक की समस्या से जूझ रहा है उन्हें अपने ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को लेकर काफी सावधान रहना चाहिए।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

​हाई कोलेस्ट्रॉल से संबंधित बीमारियां

- सीने में दर्द या एनजाइना
- दिल का दौरा
- स्ट्रोक
- गुर्दे की बीमारी
- मधुमेह
- एचआईवी/एड्स
- हाइपोथायरायडिज्म,
- ल्यूपस

कोलेस्ट्रॉल कम कैसे करें?

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का सबसे आसान और कारगर तरीका यह है कि आप अन्हेल्दी डाइट छोड़ दें और रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें, मसलन आप वर्कआउट, योग, रनिंग, स्विमिंग आदि कर सकते हैं।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या करें?

धनिये के बीज

धनिया के बीज लंबे समय से विभिन्न आयुर्वेदिक उपचारों में इस्तेमाल होता रहा है। ये बीज फोलिक एसिड, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व धनिया के बीज को आपके शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करते हैं। आप धनिये के बीज का पानी पी सकते हैं।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

मेथी बीज

मेथी के बीजों का भी उपयोग उनके औषधीय गुणों के लिए प्राचीन काल से किया जाता रहा है। ये बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं और इनमें विभिन्न एंटी डायबिटिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

साबुत अनाज खाएं

आजकल बहुत से लोग साबुत अनाज का सेवन कम करते हैं। इसके सेवन से रक्तप्रवाह में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करके एलडीएल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। ब्राउन राइस, मूसली और क्विनोआ ऐसी अद्भुत चीजें हैं, जिन्हें आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हुए कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

सोयाबीन

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सोया प्रोटीन का सेवन मदद कर सकता है। रोजाना 25 ग्राम सोया प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। आप अपने स्किम्ड दूध को सोया मिल्क के साथ बदल सकते हैं। इसके अलावा आप सोयाबीन की सब्जी बना सकते हैं।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

ओट्स

ओट्स में बीटा-ग्लूकेन्स फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मदद करता है। आप सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाते समय नमक और चीनी का कम इस्तेमाल करें।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

फल

सेब, जामुन और खट्टे फल जैसे संतरे और नींबू में पेक्टिन नामक एक प्रकार का फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अतिरिक्त, फल आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत हैं।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

दाल खाएं

दाल हर भारतीय घर में मुख्य भोजन का एक हिस्सा है। दाल न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। नियमित रूप से दाल खाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। दालों में फैट कम और फाइबर और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

चीनी और मैदा से बना लें दूरी

मैदा और चीने से बने खाद्य पदार्थ हृदय रोग और उच्च एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल जैसे बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकते हैं। आपको अपने खाने से इन चीजों को हटा दें या फिर बहुत कम मात्रा में सेवन करें।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

ऑलिव ऑयल

कलेस्ट्रॉल सबसे ज्यादा तेल की वजह से बढ़ता है। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से सामान्य तेल की अपेक्षा 8 प्रतिशत तक कलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

मछली

मछली में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड पाया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए सप्ताह में दो बार स्टीम्ड या ग्रिल्ड मछली खा सकते हैं।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

अलसी

कलेस्ट्रॉल को कम करने में अलसी के बीज काफी मददगार होते हैं। बेहतर होगा कि आप साबुत बीज की जगह पर उसके पाउडर का सेवन करें। आप रोटी के आटे में इसे मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटेचिन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

प्याज

लाल प्याज हाई कलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद होता है। एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सेवन करें।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

आंवला

एक चम्मच सूखे आंवला के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर सुबह-सुबह पीने से कलेस्ट्रॉल कम होता है।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

सेब का सिरका

सेब को जूस को फर्मेंट करके यह विनेगर तैयार किया जाता है। इसमें एसिटिक एसिड और सिट्रिक एसिड के अलावा विटामिन-बी, सी पाया जाता है। सिट्रिक एसिड होने के कारण पाचन बेहतर होता है। इसे पानी में मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। कई अध्ययनों में भी सामने आया है कि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम करता है। साथ ही खून को भी पतला करता है। जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

नारियल का तेल

कलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज खाने के साथ आर्गेनिक नारियल के तेल का एक से दो चम्मच इस्तेमाल करें। रिफाइंड या प्रोसेस्ड नारियल के तेल का इस्तेमाल न करें।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

मूंगफली

अपनी डाइट में मूंगफली को शामिल करने से सेहत अच्छी बनी रहती है। इससे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। एक स्टडी में बताया गया है कि एक दिन में औसतन 50 ग्राम मूंगफली खाने से कुल कोलेस्ट्रॉल लेवल में 51% की कमी आती है। इसके अलावा कम घनत्व वाले 'बैड कोलेस्ट्रॉल' यानी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल का लेवल 7.4% कम होता है।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 और मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके चलते 15% तक कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। यह रक्त वाहिकाओं के कार्य में सुधार लाता है. इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई भी अधिक मात्रा में होता है।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

बादाम

बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता हैं। आप रात को 4-5 बादाम पानी में भिगोकर सुबह चाय से करीब 20 मिनट पहले खा सकते है। पानी में भिगोने से बादाम में फैटी तत्व कम हो जाता है।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स से रक्त नलिकाएं मजबूत बनती हैं। इसका सेवन करने से भी कलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

लहसुन

लहसुन की दो गोलियां (400 मिलीग्राम लहसुन / 1 मिलीग्राम एलिसिन) लेने से कुल कोलेस्ट्रॉल को 12% और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को 17% तक कम करने में मदद मिल सकती है। यह ट्राइग्लिसराइड के स्तर को 6% तक कम कर सकता है।

इस उम्र से ही शुरू कर दें कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करना, हार्ट अटैक-स्ट्रोक जैसे घातक रोगों से होगा बचाव

सूर्यमुखी

सूर्यमुखी (सूरजमुखी) के तेल और बीज में अनसैचुरेटेड पॉली फैटी एसिड पाया जाता है जो कि कलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी लाभकारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा