न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नार्को टेस्ट की मांग पर राजा रघुवंशी के परिवार को झटका, मेघालय पुलिस ने किया इनकार

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह का नार्को टेस्ट नहीं होगा। मेघालय पुलिस ने परिवार की मांग पर स्पष्ट किया कि आरोपियों से पूरी जानकारी मिल रही है और जांच में सहयोग कर रहे हैं, इसलिए नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 3:49:48

नार्को टेस्ट की मांग पर राजा रघुवंशी के परिवार को झटका, मेघालय पुलिस ने किया इनकार

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं कि क्या दोनों अब भी पुलिस से कुछ अहम सच्चाई छिपा रहे हैं? क्या दोनों ने अब तक सच को पूरी तरह उजागर नहीं किया है? क्या पुलिस इनसे सच उगलवाने के लिए वैज्ञानिक जांच के तहत नार्को टेस्ट कराने पर विचार कर रही है? इन तमाम सवालों पर मेघालय पुलिस ने अब अपनी स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है।

दरअसल, मेघालय पुलिस ने इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी उसकी पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाह का नार्को टेस्ट कराने से फिलहाल इनकार कर दिया है। इस बारे में पूर्वी खासी हिल्स जिले के एसपी विवेक सिम ने रविवार को आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि जब आरोपी जांच में सहयोग कर रहे होते हैं और पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य होते हैं, तो नार्को टेस्ट की आवश्यकता नहीं रहती।

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में नार्को टेस्ट प्रतिबंधित है और इसकी कानूनी स्वीकार्यता भी सीमित है। ऐसे में जांच टीम फिलहाल इस विकल्प को नहीं अपना रही है।

राजा के परिवार ने उठाई थी नार्को टेस्ट की मांग

शनिवार को राजा रघुवंशी के परिजनों ने विशेष मांग की थी कि सोनम और अन्य आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जाए। परिवार को संदेह है कि सोनम और उसके साथियों ने हत्या की पूरी साजिश और उसमें शामिल लोगों के बारे में सच नहीं बताया है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने कहा, “हमारा मानना है कि सोनम और अन्य आरोपी अब भी पूरी सच्चाई छिपा रहे हैं। हमें आशंका है कि इस हत्या में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।”

गिरफ्तारी और पुलिस पूछताछ जारी

मेघालय पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर इस बहुचर्चित मामले में सोनम और चार अन्य आरोपियों—राज सिंह कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी—को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के तहत शिलांग लाया गया और 11 जून को अदालत से 8 दिन की पुलिस हिरासत मिलने के बाद उनसे सघन पूछताछ की जा रही है।

हनीमून पर हत्या: एक सुनियोजित साजिश

जानकारी के अनुसार, सोनम ने मेघालय के पर्यटन स्थल सोहरा में हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या कराई थी। पुलिस का दावा है कि उसने अपने प्रेमी कुशवाह के साथ मिलकर तीन सुपारी किलरों की मदद से इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।

शादी से लेकर हत्या तक का पूरा घटनाक्रम

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए और 23 मई को सोहरा क्षेत्र से अचानक लापता हो गए। बाद में 2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक खाई में पड़ा मिला, जिसके सिर पर गहरी चोटें थीं। घटनास्थल से खून से सना धारदार हथियार और अन्य सुराग भी बरामद किए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा