न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बरसात के दिनों में ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत के साथ हो सकता हैं खिलवाड़

सेहतमंद रहने के लिए आपका आहार पोषक तत्वों से भरपूर होना जरूरी हैं। लेकिन इन आहार का सेवन मौसम के अनुरूप करना उससे ज्यादा जरूरी हैं। जी हां, आयुर्वेद में हर मौसम से जुड़े नियम बताए गए हैं ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 2:58:57

बरसात के दिनों में ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत के साथ हो सकता हैं खिलवाड़

सेहतमंद रहने के लिए आपका आहार पोषक तत्वों से भरपूर होना जरूरी हैं। लेकिन इन आहार का सेवन मौसम के अनुरूप करना उससे ज्यादा जरूरी हैं। जी हां, आयुर्वेद में हर मौसम से जुड़े नियम बताए गए हैं ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे। इसी के अंतर्गत बरसात के दिनों को लेकर भी कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताया गया हैं जिनका बरसात के दिनों में सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता हैं। मानसून के इस मौसम में कुछ सब्जियों के सेवन से यूरिक एसिड का स्तर काफी बढ़ जाता हैं जिसकी वजह से व्यक्ति को जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन सब्जियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन बरसात के इन दिनों में ना करें तो ही अच्छा हैं। आइये जानते हैं इन सब्जियों के बारे में...

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां पोषण तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो इन्हें रोज खाने की सलाह दी जाती, लेकिन बारिश के मौसम में इन्हें ना ही खाया जाए तो बेहतर होगा। इस मौसम में गर्मी के साथ उमस बढ़ने की वजह से हरी पत्तेदार सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। इसके अलावा बरसात के मौसम में पत्तेदार सब्जियों में कीड़े लग जाते हैं इसलिए इस मौसम में पालक, पत्ता गोभी और फूल गोभी जैसी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

बीन्स

बीन्स यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा देता है। इसलिए इस समस्या से पीड़ित लोगों को बीन्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाने से न केवल यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है बल्कि शरीर में सूजन भी हो सकती है।

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

मशरूम

मशरूम जैसी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। मशरूम कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन मशरूम का सेवन बारिश के मौसम में नहीं करना चाहिए। ये इंफेक्शन के खतरे को बढ़ाता है। इसलिए बारिश के मौसम मशरूम से दूरी बनाकर रखें।

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

मटर

सूखे मटर में पर्याप्त मात्रा में प्यूरीन पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को बढ़ाने का काम करता है। यदि पहले से ही आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो सूखे मटर का सेवन न करें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

बैंगन

बैंगन में प्यूरीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है। इसके अलावा शरीर में सूजन पैदा होती है। साथ ही चेहरे पर चकत्ते और खुजली की समस्या भी हो सकती है। यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों को बैंगन से परहेज करना चाहिए।

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

टमाटर

सावन में टमाटर का सेवन भी कम करना चाहिए। बारिश के मौसम में इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। पेट में किसी भी प्रकार की समस्या को टमाटर बढ़ा देता है। दरअसल टमाटर में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है, जो डायजेस्टिव सिस्टम की समस्या को बढ़ा देता है।

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

शिमला मिर्च

बारिश में शिमला मिर्च में भी कीड़े अधिक लगते हैं। साथ ही इससे पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है। इसके ज्यादा सेवन से खुजली हो सकती है। इसलिए बारिश में इसके सेवन से बचना चाहिए।

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

पालक

यूरिक एसिड से पीड़ित व्यक्ति के लिए पालक भी नुकसानदेह है। इसमें पर्याप्त प्रोटीन और प्यूरीन होता है जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा देता है। इसलिए पालक का नियमित सेवन करने से बचना चाहिए।

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

अरबी

वैसे तो अरबी सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन यदि आप गाउट के मरीज हैं, तो अरबी का सेवन न करें। अरबी खाने से जोड़ों में दर्द पैदा हो सकता है और यूरिक एसिड की मात्रा भी बढ़ सकती है।

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

गोभी

सावन के महीने में गोभी को न खाने की मान्यता प्राचीन समय से है। इस मौसम में इनमें कीड़े अधिक लगते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने पर सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

monsoon season,vegetables to avoid during monsoon season,rainy season health,Health,Health tips,health news

भिंडी

यह सब्जी लगभग सभी को बहुत ही पसंद होती है। लेकिन बारिश के मौसम में इनका सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस सब्जी को पचने में काफी समय लगता है। ऐसे में आपको पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत