न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह 5 मिनट घर में करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना जिम जाए पेट की चर्बी घटाएं

जो लोग एक्सरसाइज करना शुरू चाहते है लेकिन समय की कमी है, उनके लिए सुबह केवल पांच मिनट की एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 8:34:13

सुबह 5 मिनट घर में करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना जिम जाए पेट की चर्बी घटाएं

आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में पेट की चर्बी एक आम समस्या बन गई है, खासकर ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए। दरअसल, जब हम लगातार बिना हिले-डुले बैठते हैं, तो पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी पेट के आसपास चर्बी जमा करने का कारण बनता है, जिससे पेट की चर्बी बढ़ जाती है।

पेट की चर्बी कम करने का उद्देश्य कई लोगों का होता है। ऐसे में रोजाना सुबह थोड़ी देर के लिए एक्सरसाइज करना इस लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत मदद कर सकता है। हालांकि, यह याद रखना जरूरी है कि केवल एक्सरसाइज ही समाधान नहीं है। इसके साथ ही आहार, नींद और समग्र जीवनशैली का भी उतना ही महत्व है।

तो, क्या आप जानते हैं कि केवल पांच मिनट की एक्सरसाइज भी पेट की चर्बी को कम करने में आपकी मदद कर सकती है? इस खबर में जानिए कि कैसे छोटे से समय में किए गए कुछ खास व्यायाम पेट की चर्बी घटाने में सहायक हो सकते हैं।

केवल 5 मिनट का ही एक्सरसाइज क्यों?

जो लोग एक्सरसाइज करना शुरू चाहते है लेकिन समय की कमी है, उनके लिए सुबह केवल पांच मिनट की एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। केवल 5 मिनट की एक्सरसाइज से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है और दिल की सेहत में भी सुधार आता है। यह समय न सिर्फ शरीर को एक्टिव बनाता है, बल्कि पेट की चर्बी को भी घटाने में सहायक हो सकता है। इस खबर में जानिए उन खास 5 मिनट की एक्सरसाइज के बारे में, जिन्हें करने से पेट की चर्बी कम हो सकती है और पूरे दिन के लिए शरीर को ताजगी मिल सकती है।

सुबह 5 मिनट घर में करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना जिम जाए पेट की चर्बी घटाएं

प्लैंक (1 मिनट)

प्लैंक एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो न केवल पेट की चर्बी को कम करने में मदद करती है, बल्कि यह आपके कोर और शरीर के अन्य हिस्सों को भी मजबूती प्रदान करती है। यह विशेष रूप से पेट के मसल्स और कमर की ताकत बढ़ाने के लिए लाभकारी है। इसके नियमित अभ्यास से आपके शरीर में बैलेंस सुधारता है, लचीलापन बढ़ता है, और कमर दर्द से राहत मिलती है।

प्लैंक करने की विधि:

- पहले अपने कंधों के नीचे कलाइयों को रखें और पैरों को कूल्हों की चौड़ाई के समान दूरी पर रखें।
- अब अपने शरीर को सिर से लेकर एड़ी तक सीधी और संतुलित रेखा में रखें।
- अपने पेट और कोर को टाइट रखें ताकि शरीर के बाकी हिस्से लटकते न रहें।
- फिर, अपने बाएं हाथ से दाएं कंधे को थपथपाएं और फिर से प्लैंक की स्थिति में वापस आ जाएं।
- इसी प्रकार विपरीत हाथ से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।

यह अभ्यास न केवल पेट और कोर मसल्स को मजबूत करता है, बल्कि आपकी शारीरिक सहनशक्ति भी बढ़ाता है। अगर आप इसे रोजाना 1 मिनट के लिए करते हैं, तो धीरे-धीरे इसे और ज्यादा समय तक बढ़ाया जा सकता है।

प्लैंक के फायदे:

- पेट की चर्बी कम करता है
- कोर मसल्स की ताकत बढ़ाता है
- बैलेंस और लचीलापन सुधारता है
- कमर दर्द से राहत मिलती है
- शरीर को संतुलित और मजबूत बनाता है

सुबह 5 मिनट घर में करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना जिम जाए पेट की चर्बी घटाएं

साइकिल क्रंचेस (1 मिनट)

साइकिल क्रंचेस एक प्रभावी एक्सरसाइज है जो आपके पेट और कोर मसल्स को मजबूत करने में मदद करती है। इसके नियमित अभ्यास से न केवल पेट की चर्बी कम होती है, बल्कि यह आपके शरीर का लचीलापन भी बढ़ाता है और वजन घटाने में भी सहायक होती है। साइकिल क्रंचेस से बॉडी टोन होती है और आपकी पूरी फिटनेस में सुधार होता है।

साइकिल क्रंचेस करने की विधि:

- सबसे पहले, अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को सिर के पीछे रखें।
- अब, दोनों घुटनों को मोड़कर रखें और अपने कंधों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं।
- अब, दाहिने पैर को सीधा करें और बाएं घुटने की ओर दाहिनी कोहनी को लाएं।
- जैसे ही आप अपनी दाहिनी कोहनी और बाएं घुटने को पास लाते हैं, बाएं पैर को सीधा करें।
- फिर, पैडल की तरह गति करते हुए बारी-बारी से दोनों साइड्स पर यह मूवमेंट दोहराएं।

इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखें कि आपकी पीठ को सीधा और टाइट रखें, और अपने पेट के मसल्स को सक्रिय रखें। यह आपको पेट की चर्बी को जलाने और पेट को टोन करने में मदद करेगा।

साइकिल क्रंचेस के फायदे:

- कोर मसल्स को मजबूत करता है
- पेट की चर्बी कम करता है
- शरीर का लचीलापन बढ़ाता है
- वजन घटाने में मदद करता है
- बॉडी को टोन करता है

1 मिनट के लिए साइकिल क्रंचेस करने से आप महसूस करेंगे कि आपके पेट और कोर में मजबूती आ रही है। इसे अपनी रोज़मर्रा की एक्सरसाइज रूटीन में शामिल करें और जल्द ही फर्क महसूस करें।

सुबह 5 मिनट घर में करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना जिम जाए पेट की चर्बी घटाएं

बर्पी (1 मिनट)

बर्पी एक अत्यंत प्रभावी एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर को सक्रिय करती है। यह केवल शरीर की जमी हुई चर्बी को जलाने में मदद नहीं करती, बल्कि मसल्स को भी मजबूत बनाती है। इसके नियमित अभ्यास से आपकी ताकत, सहनशक्ति और फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार होता है। यह एक्सरसाइज आपके पूरे शरीर, खासकर गर्दन से लेकर टांगों तक, में खिंचाव महसूस कराती है। बर्पी को आप सुबह या शाम कभी भी कर सकती हैं, और यह वजन कम करने में भी मददगार साबित होती है।

बर्पी करने की विधि:

- सबसे पहले, अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखकर सीधे खड़े हो जाएं।
- अब, धीरे से बैठने की स्थिति में आकर अपने हाथों को जमीन पर रखें।
- फिर, अपने पैरों को प्लैंक स्थिति में ले जाएं (गर्दन, कंधे, कमर और एड़ी एक सीधी रेखा में होनी चाहिए)।
- तुरंत अपने पैरों को स्क्वाट स्थिति में वापस लाएं और फिर अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाते हुए तेजी से कूदें।
- इस पूरी प्रक्रिया को बिना रुके लगातार दोहराएं।

बर्पी के फायदे:

- जमी हुई चर्बी को जलाने में मदद करती है
- शरीर की मसल्स को मजबूत बनाती है
- वजन घटाने में सहायक होती है
- सहनशक्ति और ताकत को बढ़ाती है
- पूरे शरीर को सक्रिय और लचीला बनाती है

अगर आप दिन में केवल 1 मिनट बर्पी करती हैं, तो यह एक्सरसाइज आपके शरीर को टोन करने और फैट को बर्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसे अपने वर्कआउट रूटीन में जरूर शामिल करें।

सुबह 5 मिनट घर में करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना जिम जाए पेट की चर्बी घटाएं

माउंटेन क्लाइंबर्स एक्सरसाइज (1 मिनट)

माउंटेन क्लाइंबर्स एक शानदार बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जो आपके पूरे शरीर को सक्रिय करती है। यह एक्सरसाइज खासतौर पर पेट, पैरों और हाथों की मसल्स पर काम करती है, जिससे आपको ताकत और सहनशक्ति दोनों में सुधार देखने को मिलता है। माउंटेन क्लाइंबर्स करने से शरीर में लचीलापन आता है और साथ ही चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है।

माउंटेन क्लाइंबर्स करने की विधि:

- सबसे पहले, अपने हाथों को कंधों के नीचे रखकर प्लैंक स्थिति में आ जाएं।
- अब अपने शरीर को सिर से लेकर एड़ी तक एक सीधी रेखा में रखें और पीठ को सीधा रखें।
- इसके बाद, एक समय में बारी-बारी से अपने घुटनों को तेज गति से अपनी छाती की तरफ खींचें।
- इस एक्सरसाइज को तेज़ी से और निरंतर 1 मिनट तक करें।

माउंटेन क्लाइंबर्स के फायदे:

- यह पूरे शरीर को मजबूत और सक्रिय करता है
- पेट और हाथों की मसल्स को टोन करता है
- वजन घटाने में मदद करता है
- सहनशक्ति और लचीलापन बढ़ाता है
- कार्डियो के रूप में काम करता है और कैलोरी बर्न करता है

इस एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करने से आप ना केवल अपनी मसल्स को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि पूरी बॉडी को फिट और लचीला भी बना सकते है

सुबह 5 मिनट घर में करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना जिम जाए पेट की चर्बी घटाएं

रूसी ट्विस्ट (1 मिनट)

रूसी ट्विस्ट एक बेहतरीन कोर एक्सरसाइज है, जो पेट और तिरछी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करती है। यह एक्सरसाइज आपके शरीर के बैलेंस को भी सुधारती है और शरीर को लचीला बनाती है। इसके अलावा, यह पेट की चर्बी कम करने और टोंड लुक पाने में भी सहायक होती है।

रूसी ट्विस्ट करने की विधि:

- सबसे पहले, अपनी पीठ को सीधा रखते हुए जमीन पर बैठें।
- अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं, ताकि आपका शरीर V आकार में हो।
- फिर, अपने हाथों को आपस में जोड़ लें और थोड़ा पीछे झुकें, ताकि आपका संतुलन बना रहे।
- अब, अपने धड़ को धीरे-धीरे एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाएं।
- हर मोड़ पर अपनी बगल में जमीन पर थपथपाने की कोशिश करें।
- इस एक्सरसाइज को लगातार 1 मिनट तक करें।

रूसी ट्विस्ट के फायदे:

- पेट और तिरछी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
- शरीर के बैलेंस और लचीलापन को बढ़ाता है
- कोर मसल्स को टोन करता है
- वजन घटाने में मदद करता है
- शरीर को लचीला और फिट बनाता है

रूसी ट्विस्ट को अपनी वर्कआउट रूटीन में शामिल करने से आप अपनी कोर मसल्स को बेहतर बना सकते हैं और पेट की चर्बी को जल्दी घटा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा