न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने शेयर की फोटो तो फैंस ने इसलिए किया ट्रॉल, शादी के बाद पहली बार साथ दिखे हिना और रॉकी

एक्ट्रेस अनन्या पांडे फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कुछ ही सालों में अनन्या ने बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी पर्सनल और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 8:51:03

2 News : अनन्या ने शेयर की फोटो तो फैंस ने इसलिए किया ट्रॉल, शादी के बाद पहली बार साथ दिखे हिना और रॉकी

एक्ट्रेस अनन्या पांडे फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कुछ ही सालों में अनन्या ने बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। इस बीच अनन्या ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे पहले से काफी बदली हुई लग रही हैं। लोगों का ध्यान उनके होंठों पर जा रहा है और वे उनकी हालत देखकर हैरान हैं। अनन्या ने तस्वीरों के कैप्शन में सिर्फ Kiss मार्क इमोजी शेयर की है। इनके साथ लिखा कुछ नहीं है। अनन्या के फूले हुए होंठ देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “पुरानी सर्जरी अच्छी थी, नई से।” दूसरे यूजर ने कमेंट बॉक्स में पूछा है, “सर्जरी?” तीसरे ने अनन्या की तस्वीरों पर क्लिक करते हुए लिखा है, “हॉलीवुड एक्ट्रेस को कॉपी कर रही है। एपिक फेल।” चौथे का कमेंट है, “लिप फिल्टर्स??? क्यूट चेहरे को बर्बाद कर लिया।” पांचवें ने लिखा, “क्या आपने अपने होंठों के साथ कुछ किया है? जेनिफर लोपेज टाइप फील दे रहा है।” अनन्या ने अभी तक लिप सर्जरी की अटकलों पर कोई भी रिएक्शन नहीं दी है।

इन दिनों देखने में आया है यूजर्स कई एक्ट्रेसेज को सर्जरी के लिए ट्रॉल कर चुके हैं। बता दें 26 साल की अनन्या की पहली फिल्म साल 2019 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' थी। बाद में वह 'पति पत्नी और वो', 'लाइगर', 'ड्रीम गर्ल 2' और इस साल 'केसरी चैप्टर 2' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अब वह 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और 'चांद मेरा दिल' में दिखेंगी।

रॉकी जायसवाल ने मीडिया के सामने हिना खान का रखा पूरा ध्यान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान करीब एक साल से ब्रेस्ट कैंसर का सामना कर रही हैं। हिना अपनी बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट देती रहती हैं। इस बीच उन्होंने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम ब्रॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी कर ली। शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद अब हिना पहली बार पति के साथ मीडिया के सामने नजर आईं।

रॉकी ने हिना की बीमारी में उनका खूब साथ दिया है। रॉकी अब भी उनका पूरा-पूरा ध्यान रखते नजर आए। यहां तक कि कार से निकलते ही रॉकी ने हिना की ओर अपना हाथ बढ़ा दिया। हिना ने पिंक हुडी, ब्लैक ट्राउजर और स्पेक्स में एंट्री की। हिना ने इस दौरान विग नहीं लगा रखा था। हिना की क्यूटनेस देखने लायक रही। हिना और रॉकी को पहली बार साथ में देख पैपराजियों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। हिना भी उनकी बातें सुनकर शरमाती दिखाई दीं। उनके चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। हिना ने रॉकी के नाम की मेहंदी लगाई थी।

हिना और रॉकी हाथ थामे नजर आए। दोनों ने एक पल के लिए भी एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा। बता दें कि हिना और रॉकी ने अचानक शादी करने के बाद फोटो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था। हिना और रॉकी जल्द ही 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आएंगे। इस शो में दोनों अपने प्यार की अग्नि-परीक्षा देंगे। शो में अविका गोर-मिलिंद चंदवानी, गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी और करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश जैसी कई स्टार जोड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी