Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन, बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन

अहमदाबाद में हुए भयानक प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया। हादसा टेकऑफ के कुछ मिनट बाद हुआ। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। राहत कार्य जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 7:31:50

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन, बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन

गंभीर और बेहद दुखद समाचार के अनुसार, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया है। वो अपनी बेटी से मिलने के उद्देश्य से लंदन जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस भयावह विमान दुर्घटना में क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। विजय रुपाणी, जो गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रहे हैं, ने 2016 से लेकर 2021 के बीच दो बार इस जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाया था।

इस दुखद घटना पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "यह हमारे लिए एक अत्यंत पीड़ादायक घड़ी है। हमारे पूर्व सीएम भी इस विमान में सवार थे। हम सभी गहरे शोक में हैं और जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।"

विमान हादसे पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हादसे को ‘भयावह और स्तब्ध कर देने वाला’ बताया। उन्होंने कहा, "हम पूरी तरह से जांच करने जा रहे हैं कि यह हादसा आखिर क्यों हुआ। यह जानकर अत्यंत दुख हुआ कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी और कई अन्य निर्दोष नागरिक इस विमान में सवार थे। मैं इस भयावह दुर्घटना से पूरी तरह हिल गया हूं।"
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की सक्रियता

राम मोहन नायडू ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें कॉल कर घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया। सभी संबंधित एजेंसियां वर्तमान में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री भी इस दर्दनाक हादसे के स्थल पर पहुंच रहे हैं।

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर का ताजा बयान

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने मीडिया को जानकारी दी कि दुर्घटना में लोगों के जीवित बचने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। मेघाणी नगर इलाके में हादसा स्थल पर बचाव अभियान तेजी से जारी है और कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया है।

कब और कैसे हुआ यह हादसा?

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त विमान में पायलट, क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 यात्री मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक सिविल अस्पताल में अब तक करीब 150 शव लाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच