न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: लंबित मांगों को लेकर सचिवालय कर्मचारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री कार्यालय का किया घेराव

जयपुर स्थित राजस्थान सचिवालय में बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सचिवालय फोरम के नेतृत्व में हुए इस विरोध में कर्मचारियों ने रैली निकाली और मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करते हुए सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 June 2025 6:50:53

जयपुर: लंबित मांगों को लेकर सचिवालय कर्मचारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री कार्यालय का किया घेराव

जयपुर स्थित राजस्थान सचिवालय में बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सचिवालय फोरम के नेतृत्व में हुए इस विरोध में कर्मचारियों ने रैली निकाली और मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करते हुए सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।

मुख्य भवन के बाहर नारेबाजी, 2.5 घंटे रहा विरोध

प्रदर्शन दोपहर 1 बजे शुरू होकर 3:30 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। सचिवालय के मुख्य भवन के बाहर कर्मचारियों ने 'सरकार जागो' जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। बैरिकेड्स तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को सचिवालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा, अधिकारी संघ अध्यक्ष दलजीत सिंह और सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरपत सिंह ने संबोधित किया।

मुख्यमंत्री से वार्ता के बावजूद मांगें अधूरी

संघों का आरोप है कि पहले भी इन मांगों को लेकर सरकार से वार्ता हो चुकी है, लेकिन ठोस निर्णय नहीं लिया गया। पिछली बार आंदोलन इसलिए टाल दिया गया था क्योंकि मुख्यमंत्री से बातचीत का भरोसा मिला था। अब जब समय बीतने के बावजूद कोई हल नहीं निकला, तो कर्मचारियों को फिर से आंदोलन की राह अपनानी पड़ी।

मुख्य सचिव से मुलाकात, सोमवार तक अल्टीमेटम

प्रदर्शन के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आलोक गुप्ता ने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों में समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसी तरह कार्मिक विभाग के सचिव को भी ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर सोमवार तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रमुख मांगें – पदोन्नति में छूट और रिक्त पदों की नियुक्ति

कर्मचारियों की दो मुख्य मांगें हैं—

पदोन्नति के अनुभव में छूट:
कर्मचारियों ने मांग की है कि पदोन्नति के लिए अनिवार्य अनुभव अवधि में दो साल की छूट दी जाए, हालांकि इसका लाभ पहले ही ले चुके लोगों को इसमें शामिल न किया जाए।

रिक्त पदों की शीघ्र नियुक्ति:
सचिवालय में वरिष्ठ उप शासन सचिव और उप शासन सचिव के कुल 16 पद खाली हैं, जिन्हें तुरंत भरे जाने की मांग उठाई गई ताकि प्रशासनिक कामकाज में सुचारूता लाई जा सके।

राज्य सरकार की ओर से अब तक मांगों पर कोई ठोस पहल न होने से सचिवालय कर्मचारियों में रोष स्पष्ट है। यदि सोमवार तक इन मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है, जिससे सचिवालय की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान

मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई

मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई

11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी

Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल

Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस

IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई