न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जयदीप का खुलासा, कई एक्टर्स को नहीं आता हिंदी पढ़ना, धर्मेंद्र-प्रकाश कौर की 71वीं एनिवर्सरी पर बॉबी ने शेयर की Photo

जयदीप अहलावत बेहद टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने कई कमाल की भूमिकाओं को अंजाम दिया है। इस बीच जयदीप ने खुलासा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 8:00:50

2 News : जयदीप का खुलासा, कई एक्टर्स को नहीं आता हिंदी पढ़ना, धर्मेंद्र-प्रकाश कौर की 71वीं एनिवर्सरी पर बॉबी ने शेयर की Photo

जयदीप अहलावत बेहद टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने कई कमाल की भूमिकाओं को अंजाम दिया है। इस बीच जयदीप ने खुलासा किया कि आज कई बॉलीवुड अभिनेताओं को हिंदी में लिखी स्क्रिप्ट पढ़ने में काफी मुश्किल होती हैं और वे हर दो शब्द के बाद अटकते रहते हैं। जयदीप ने फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा कि मैं यह देखकर हैरान रह गया कि एक्टर्स हिंदी फिल्मों में अभिनय करते समय हिंदी में स्क्रिप्ट नहीं पढ़ सकते। मैं इतना सरप्राइज हो गया, मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। लिखी हुई हिंदी एक्टर्स को पढ़ने नहीं आती। अगर वो देवनागरी में लिखा हुआ है तो वो नहीं पढ़ सकता। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।

अगर कोई साउथ इंडिया से है तो दिक्कत नहीं है, लेकिन हिंदी भाषिक अभिनेता हिंदी नहीं पढ़ सकता। हर दूसरे शब्द पर गड़बड़ है। हालांकि ये अभिनेता देवनागरी लिपि नहीं पढ़ सकते, लेकिन वे रोमन लिपि अच्छी तरह समझते हैं। जयदीप का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जयदीप कुछ समय पहले ओटीटी पर रिलीज हुई मूवी ज्वेलथीफ मूवी में सैफ अली खान के साथ नजर आए थे। ऐसे में कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शायद उनका इशारा सैफ की ओर है।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “कॉफी विद करण के हालिया सीजन में सैफ को हिंदी का एक भी शब्द नहीं आता था और शर्मिला टैगोर ने उन्हें डांटा कि वह हिंदी फिल्म अभिनेता होने के नाते हिंदी नहीं समझते। यह शर्मनाक है।” दूसरे ने पूछा, “क्या वह सैफ के बारे में बात कर रहे हैं? हाहाहा।” एक और ने लिखा, “मुझे 100 प्रतिशत यकीन है कि वह सैफ अली खान के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में उस हीस्ट मूवी में साथ काम किया है। सैफ पहले से ही अपने KwK पुत्रमोह एपिसोड के लिए बदनाम हैं।”

धर्मेंद्र ने साल 1954 में 19 साल की उम्र में की थी प्रकाश कौर के साथ शादी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की दो शादी हुई हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। साल 1954 में जब धर्मेंद्र 19 साल के थे, तब उनकी शादी प्रकाश के साथ हुई थी। तब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू नहीं किया था। आज गुरुवार (12 जून) को उनकी शादी को 71 साल पूरे हो गए हैं। उनकी एनिवर्सिरी के खास मौके पर बेटे बॉबी देओल ने उनकी प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस फिदा हुए जा रहे हैं।

बॉबी ने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता की फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “शादी की सालगिरह मुबारक हो मां और पापा।” दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और उनके गले में फूलों की माला है। बता दें धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं-सनी, बॉबी, अजीता और विजेता। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र 89 साल के होने के बावजूद आज भी बॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं। साल 2023 में वे करण जौहर की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। इसमें उनका शबाना आजमी के साथ किस काफी चर्चित रहा था।

इसके बाद धर्मेंद्र पिछले साल शाहिर कपूर व कृति सेनन की मूवी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दिखे। अब वे अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा की मूवी ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करते रहते हैं। बता दें धर्मेंद्र ने साल 1980 में एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी की थी। उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। हेमा से शादी के बाद भी धर्मेंद्र और प्रकाश ने तलाक नहीं लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज