न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विक्रांत मैसी के कजन की दर्दनाक मौत, सोशल मीडिया पोस्ट में छलका दर्द

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के कजन क्लाइव कुंदर की अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई दर्दनाक मौत। विक्रांत ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए जताया दुख और परिवार के लिए मांगी शक्ति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 10:50:53

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विक्रांत मैसी के कजन की दर्दनाक मौत, सोशल मीडिया पोस्ट में छलका दर्द

अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान AI171 में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से एक बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के कजन ब्रदर क्लाइव कुंदर भी शामिल थे। इस भयानक हादसे में उन्होंने अपनी जान गंवा दी है, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और अपने कजन के दुखद निधन की जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने लिखा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर से उनका दिल पूरी तरह से टूट गया है।

विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शोकभरी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “उन सभी के लिए मेरा दिल बेहद दुखी है, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को आज अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में खो दिया है। यह जानकर मेरा दुख और गहरा हो गया कि मेरे अंकल क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया है। क्लाइव उसी दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट में फर्स्ट ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे।”

विक्रांत ने अपने पोस्ट के आखिर में संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “ईश्वर आपको, आपके परिवार को और इस हादसे से प्रभावित सभी लोगों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।” बता दें कि विमान में सवार कुल 242 लोगों में से 230 यात्री थे, जबकि 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स भी फ्लाइट में मौजूद थे। गुरुवार को दोपहर 1:39 बजे फ्लाइट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी और कुछ ही मिनटों में तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गई। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल भवन पर जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक और स्तब्धता में डाल दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज