न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसे में बांसवाड़ा के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, राजस्थान के 11 यात्री थे सवार

अहमदाबाद विमान हादसे में बांसवाड़ा के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। इस भयावह दुर्घटना में राजस्थान के 11 यात्री भी सवार थे। जानें पूरी खबर और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 8:13:11

अहमदाबाद विमान हादसे में बांसवाड़ा के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, राजस्थान के 11 यात्री थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए दिल दहला देने वाले दर्दनाक विमान हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक ही परिवार के 5 लोगों की जान चली गई है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। इस दर्दनाक त्रासदी में विमान में सवार बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी, उनके परिजन प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी भी शामिल थे। यह खबर जैसे ही फैली, परिजनों और जान-पहचान वालों में मातम पसर गया।

उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के प्रबंधन की ओर से बताया गया कि डॉ. कौनी व्यास ने एक महीने पहले ही हॉस्पिटल से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने पति के साथ लंदन जाकर बसने का निर्णय लिया था, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। यह उनका सपनों का सफर माना जा रहा था, जो दुर्भाग्यवश इस दुखद हादसे में टूट गया।

बताया गया है कि वे मूल रूप से बांसवाड़ा की रहने वाली थीं और उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी लंबे समय से लंदन में एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी इसी यात्रा पर उनके साथ थे।

जिस विमान से यह दुखद दुर्घटना हुई, वह एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान था, जिसे बेहद सुरक्षित माना जाता है। इस फ्लाइट का नाम A171 था और यह अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान पर था। जानकारी के अनुसार, इसमें कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 196 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। यह भी सामने आया है कि यह विमान लगभग 15 साल पुराना था, फिर भी इसे तकनीकी रूप से सुरक्षित श्रेणी में रखा गया था।

इस हादसे से जुड़े और भी तथ्य सामने आए हैं, जिनमें अहमदाबाद से लंदन जाने वाले इस विमान में राजस्थान के कुल 11 यात्रियों के सवार होने की पुष्टि हुई है। इनमें से उदयपुर के एक प्रमुख मार्बल व्यवसायी के बेटे और बेटी शामिल थे, जो लंदन की सैर पर निकले थे। इसके अलावा, उदयपुर जिले के एक गांव से दो युवक भी इस विमान में थे, जो लंदन में रहने वाले अहमदाबाद के एक व्यवसायी के यहां कुक (रसोइया) के रूप में काम करते थे। बीकानेर जिले का एक युवक भी इस दुखद यात्रा का हिस्सा था।

यह दुर्घटना न केवल तकनीकी सवालों को जन्म देती है, बल्कि कई परिवारों की खुशहाल जिंदगी को एक झटके में तबाह कर गई है। पूरे राजस्थान में इस घटना को लेकर गहरा शोक है और स्थानीय प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?