न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विमान हादसे की गूंज से कांपा बाजार! Air India की फ्लाइट क्रैश के बाद एविएशन और ट्रैवल सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट

एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गई। इस विमान दुर्घटना के बाद एविएशन और ट्रैवल सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। जानिए हादसे के असर और शेयर बाजार में मची अफरा-तफरी की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 5:40:29

विमान हादसे की गूंज से कांपा बाजार! Air India की फ्लाइट क्रैश के बाद एविएशन और ट्रैवल सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट

सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान के उड़ान भरने के दौरान अचानक और भीषण दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की दुखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दिल दहला देने वाली त्रासदी की खबर और वैश्विक बाजार में पहले से बनी आर्थिक सुस्ती के माहौल के बीच गुरुवार को एविएशन कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

बजट एयरलाइन्स इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइन्स कंपनियों के शेयरों में 3.4% तक की तेज गिरावट देखी गई, जो कि इस सेक्टर में निवेशकों की घबराहट को दर्शाता है। इंडिगो के शेयर आज इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 3.4% गिरकर एनएसई पर 5,437.50 रुपये के दिन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए, वहीं स्पाइसजेट के शेयर 2.6% टूटकर 44.30 रुपये पर बंद हुए।

अन्य एविएशन शेयरों में भी दिखा डर का असर

हादसे के असर ने पूरे एविएशन इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। TAL एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में आज 4% तक की तेज गिरावट देखने को मिली, और यह 3,566.60 रुपये पर लुढ़क गया। वहीं तनेजा एयरोस्पेस एंड एविएशन लिमिटेड के शेयरों में भी करीब 2% तक गिरावट आई और ये 374.40 रुपये पर आ गए।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में 2% तक गिरावट देखी गई जबकि एएफसीओएम होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों में 1% तक गिरावट आई। यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के शेयर भी इस माहौल से अछूते नहीं रहे और उनमें 4% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

ट्रैवल और होटल सेक्टर भी हादसे की चपेट में

एविएशन सेक्टर के अलावा इस हादसे का असर ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री पर भी साफ तौर पर देखा गया। 12 जून को होटल और ऑनलाइन फ्लाइट टिकट बुकिंग कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट आई।

इक्सिगो और थॉमस कुक इंडिया जैसे ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और ये क्रमशः 181 रुपये और 163 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। टीबीओ टेक के शेयरों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि महिंद्रा हॉलिडेज़ के शेयरों में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

ईज़ माई ट्रिप और यात्रा ऑनलाइन जैसे बड़े ब्रांड्स के शेयरों में भी मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता रहा, जो यह दर्शाता है कि विमान हादसे ने उपभोक्ताओं के मन में हवाई यात्रा को लेकर एक असमंजस और डर का माहौल बना दिया है।

होटल कंपनियों में भी मचा हाहाकार

होटल कंपनियों के शेयरों पर भी इस दुर्घटना की मार पड़ी है। इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) के शेयरों में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 745 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शैलेट होटल्स के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि लेमन ट्री होटल्स के शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

एयर इंडिया ने क्या कहा?

बता दें कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही यह एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में चालक दल और यात्रियों को मिलाकर कुल 242 लोग सवार थे।

एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने हादसे की पुष्टि करते हुए गहरा शोक प्रकट किया और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं बहुत दुख के साथ पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 आज दुखद दुर्घटना का शिकार हो गई। हमारी शोक संवेदनाएं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिजनों के साथ हैं। इस समय हमारा पूरा ध्यान पीड़ितों की सहायता और उनके परिवारों को ढांढस बंधाने पर केंद्रित है।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं