न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UK में नई ज़िंदगी की ओर बढ़ रही थीं केरल की नर्स रंजीता, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई मौत

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 242 लोगों की दर्दनाक मौत, जिसमें मलयाली नर्स रंजीता आर नायर भी शामिल थीं। टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ। परिजन अपनों की तलाश में अस्पताल पहुंचे, जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 10:26:32

UK में नई ज़िंदगी की ओर बढ़ रही थीं केरल की नर्स रंजीता, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई मौत

अहमदाबाद प्लेन क्रैश एक ऐसा दर्द दे गया, जो कभी न भूलने वाला है और जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार को दोपहर अहमदाबाद से लंदन (UK) के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गई, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में विमान में सवार 230 यात्री, 10 क्रू मेंबर और 2 पायलट सहित कुल 242 लोग शामिल थे। दर्दनाक मंजर के बाद हर जगह सिर्फ चीख-पुकार सुनाई दे रही है। अपनों की तलाश में लोग तेजी से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल की ओर भाग रहे हैं, ताकि उन्हें अपनों के बारे में कोई सुराग या सूचना मिल सके।

मलयाली नर्स की दर्दनाक मौत

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में एक मलयाली नर्स की भी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतका का नाम रंजीता आर नायर (40) है, जो केरल के पथानामथिट्टा की मूल निवासी थीं। वह ओमान के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में बतौर नर्स कार्यरत थीं और हाल ही में उन्हें UK में एक नई नौकरी मिली थी, जिसके लिए वह काफी उत्साहित थीं। UK में नई शुरुआत करने से पहले वह ओमान से केरल घर आई थीं, और चार दिन अपने परिवार के साथ बिताने के बाद आज ही वह चेन्नई से अहमदाबाद आई थीं। इसके बाद वह एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन के लिए रवाना हुईं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

रंजीता ने पास की थी PSC परीक्षा

यह भी उल्लेखनीय है कि रंजीता आर नायर पढ़ाई में बेहद होशियार थीं। हाल ही में उन्होंने केरल पब्लिक सर्विस कमीशन (PSC) की परीक्षा भी सफलतापूर्वक पास की थी। वह केरल में स्थायी नौकरी करने का मन बना रही थीं, लेकिन पहले UK की नौकरी जॉइन करना चाहती थीं। इसी कारण उन्होंने यह आखिरी सफर तय किया, जो फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद एक भीषण हादसे में तब्दील हो गया। रंजीता के परिवार में उनकी मां और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन बेसुध हो गए और तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

हादसे की भयावहता: विमान में थे 242 लोग सवार

बता दें कि एयर इंडिया का यह बोइंग ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार दोपहर 1:39 बजे IST पर अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरते ही एयरपोर्ट की सीमा से बाहर जाते ही एक आवासीय इलाके में क्रैश हो गया। उड़ान भरते ही पायलट ने कंट्रोल रूम (ATC) को "MAYDAY" कॉल किया था, जो संकेत करता है कि विमान में कोई गंभीर तकनीकी खराबी आई थी। इसके बाद विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया। विमान में सवार 2 पायलट, 10 क्रू सदस्य और 230 यात्री शामिल थे।

53 ब्रिटिश नागरिकों की भी गई जान

एयर इंडिया के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मृतकों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं। 242 में से अब तक केवल एक यात्री के जीवित बचने की पुष्टि हुई है, जिनका नाम विश्वास कुमार है। उन्हें अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। इस भयावह हादसे के बाद एयर इंडिया ने पीड़ितों के परिजनों को सहायता देने के उद्देश्य से एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग अपने परिजनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत