न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एयर इंडिया विमान में उदयपुर के चार लोग भी थे सवार, इनमें से दो तो भाई-बहन

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में उदयपुर के चार यात्री सवार थे, जिनमें दो भाई-बहन शुभ और शगुन मोदी शामिल थे। लंदन रवाना होते समय हुए इस भयावह हादसे ने पूरे परिवार और शहर को गमगीन कर दिया। मुख्यमंत्री सहित प्रशासन ने स्थिति की निगरानी की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 8:04:22

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एयर इंडिया विमान में उदयपुर के चार लोग भी थे सवार, इनमें से दो तो भाई-बहन

अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन क्रैश में उदयपुर शहर के चार यात्री सवार थे, जिसमें से दो भाई-बहन और दो कुकिंग का काम करने वाले सहायक व्यक्ति शामिल थे। ये सभी एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से लंदन की ओर जा रहे थे। उदयपुर के सहेली नगर क्षेत्र में रहने वाले प्रसिद्ध मार्बल व्यवसाई संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए थे, उनके क्रैश में शामिल होने की जानकारी जैसे ही सामने आई, पूरे परिवार और मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इस खबर से जहां पूरे मोहल्ले में चिंता का माहौल बन गया, वहीं शुभम के माता-पिता और अन्य परिजन तत्काल अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, उदयपुर के जानी-मानी मार्बल कंपनी से जुड़े व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे 25 वर्षीय शुभ मोदी और 23 वर्षीय बेटी शगुन मोदी बीते बुधवार को दोपहर में उदयपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। अहमदाबाद में बोडकदेव क्षेत्र में स्थित अपनी दादी के निवास पर एक रात ठहरने के बाद, आज दोपहर वे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से लंदन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

संजीव मोदी के चचेरे भाई सतीश मोदी ने बताया कि शुभ और शगुन दोनों बुधवार को अपने सहेली नगर स्थित घर से उत्साहित मन से रवाना हुए थे। जाते समय उन्होंने परिवार से हंसते हुए बाय-बाय किया था। शाम को वे अहमदाबाद पहुंचे और अपनी दादी के घर रुके। गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे के करीब शुभ ने अपने पिता को फोन किया और बताया कि वे विमान में बैठ चुके हैं और कुछ ही देर में टेकऑफ करने वाले हैं। पर कुछ ही क्षण बाद विनाशकारी खबर आई जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। जब अहमदाबाद में मौजूद दादी ने प्लेन क्रैश की खबर दी, तो संजीव मोदी और उनका पूरा परिवार तत्काल कार से अहमदाबाद के लिए निकल पड़ा।

जैसे ही यह दुखद खबर शहर में फैली, सहेली नगर क्षेत्र के आसपास के जानने वाले और रिश्तेदार परिवार के घर पहुंचने लगे। प्रशासन की ओर से भी जिला कलेक्टर, एडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात की समीक्षा की। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जिला कलेक्टर नमित मेहता से फोन पर बात की और जानकारी ली कि इस हादसे में उदयपुर से कितने लोग शामिल थे, उनकी वर्तमान स्थिति क्या है और परिवार को किस प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

परिवार के एक अन्य सदस्य सतीश मोदी ने बताया कि शुभ मोदी ने 2022 में यूनाइटेड किंगडम (UK) से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की थी, जबकि उनकी बहन शगुन मोदी ने अहमदाबाद के पंडित दीनदयाल विश्वविद्यालय से बीबीए किया था। पिछले कुछ समय से दोनों भाई-बहन अपने पिता संजीव मोदी के साथ सुखेर स्थित मल्टी मार्बल का पारिवारिक व्यवसाय संभालने में जुटे हुए थे। यह हादसा उनके जीवन और पूरे समुदाय के लिए एक गहरा आघात है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?