न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश में 204 की मौत की पुष्टि, पुलिस कमिश्नर बोले- हॉस्टल के मेडिकल स्टूडेंट्स भी हो सकते हैं शामिल

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद क्रैश हो गई, जिसमें 204 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। विमान मेडिकल कॉलेज परिसर में गिरा, जिससे मेडिकल स्टूडेंट्स समेत कई घायल हुए। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 6:58:40

अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश में 204 की मौत की पुष्टि, पुलिस कमिश्नर बोले- हॉस्टल के मेडिकल स्टूडेंट्स भी हो सकते हैं शामिल

लंदन के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास ही भयानक हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने इंडिया टुडे से फोन पर बातचीत में इस भीषण दुर्घटना की पुष्टि की है। इसके अलावा लगभग 50 घायलों को फौरन इलाज के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हुआ जब विमान मेघनीनगर के मेडिकल कॉलेज परिसर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान का एक हिस्सा इंटर्न डॉक्टरों के हॉस्टल से टकरा गया, जिससे कुछ मेडिकल स्टूडेंट्स के भी मारे जाने और गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

पुलिस कमिश्नर मलिक ने बताया कि अब तक 204 शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया जा चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कहना फिलहाल मुश्किल है कि ये सभी मृतक विमान में सवार थे या आसपास की इमारतों, विशेष रूप से हॉस्टल के, प्रभावित लोग भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच और पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।

अहमदाबाद के स्वास्थ्य विभाग के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी धनंजय द्विवेदी ने जानकारी दी कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 में कुल 230 पैसेंजर की बुकिंग थी। इसके अलावा विमान में केबिन क्रू और पायलट समेत अन्य स्टाफ मौजूद था। यह विमान दोपहर करीब 1:40 बजे टेक-ऑफ के कुछ समय बाद ही हादसे का शिकार हो गया। जिस स्थान पर विमान गिरा, वहां अहमदाबाद सिविल अस्पताल का हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय इमारतें स्थित हैं। इस वजह से विमान में सवार यात्रियों के साथ-साथ वहां के स्थानीय लोग भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। अब तक 50 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल की अपील

द्विवेदी ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए अस्पताल में डीएनए जांच की व्यवस्था की गई है। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से अपील की कि वे डीएनए सैंपल दें, ताकि शवों की सही पहचान हो सके। अगर किसी को अपने परिजन को लेकर कोई जानकारी लेनी है या पूछताछ करनी है, तो हेल्पलाइन नंबर 6357373831 और 6357373841 पर संपर्क किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती