न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसा: बालोतरा की नवविवाहिता खुशबू राजपुरोहित भी थी प्लेन में सवार, लंदन में पति से मिलने जा रही थी पहली बार

अहमदाबाद विमान हादसे में बालोतरा की नवविवाहिता खुशबू राजपुरोहित की मौत की आशंका, जो शादी के बाद पहली बार लंदन में पति से मिलने जा रही थीं। हादसे में राजस्थान के 11 यात्रियों के मारे जाने की खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 8:25:47

अहमदाबाद विमान हादसा: बालोतरा की नवविवाहिता खुशबू राजपुरोहित भी थी प्लेन में सवार, लंदन में पति से मिलने जा रही थी पहली बार

अहमदाबाद प्लेन हादसे में राजस्थान के बालोतरा जिले की रहने वाली नवविवाहिता खुशबू राजपुरोहित भी सवार थीं। बताया गया है कि खुशबू, बालोतरा के अराबा गांव की निवासी थीं और लंदन में अपने पति मनफूल सिंह के पास जा रही थीं। यह खुशबू की शादी के बाद पहली विदेश यात्रा थी। उनकी और मनफूल की शादी इसी साल जनवरी महीने में पारंपरिक रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई थी। मनफूल सिंह लंदन में एक प्रतिष्ठित IT कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं और खुशबू की इस यात्रा को लेकर परिवार में खासा उत्साह था।

आज सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उनके पिता मदन सिंह और चाचा के बेटे ने उन्हें भावुक विदाई दी थी। लेकिन कुछ ही समय बाद जब हादसे की खबर घर तक पहुंची तो पूरा परिवार सदमे में आ गया। फिलहाल परिजन अहमदाबाद में ही हैं और खुशबू की कोई जानकारी जुटाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, और परिजन अब भी इस उम्मीद में हैं कि कोई चमत्कार हो जाए और खुशबू सुरक्षित मिल जाए।

उदयपुर के 4 लोग भी थे विमान में सवार

लंदन के लिए रवाना हुए इस एयर इंडिया विमान में राजस्थान के कुल 11 यात्री सवार थे। इनमें बांसवाड़ा जिले के एक ही परिवार के पांच सदस्य और उदयपुर जिले के चार लोग शामिल थे। बताया गया है कि विमान में उदयपुर के एक प्रमुख मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे शुभम और बेटी शगुन भी थे, जो लंदन में घूमने और नई व्यापारिक संभावनाओं को तलाशने जा रहे थे। दोनों भाई-बहन एमबीए करने के बाद अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटा रहे थे। जैसे ही दुर्घटना की सूचना परिवार को मिली, संजीव मोदी तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

बांसवाड़ा से एक ही परिवार के माता-पिता और तीन बच्चे सवार थे

इस दुखद विमान दुर्घटना में बांसवाड़ा निवासी एक ही परिवार के माता-पिता और उनके तीन बच्चों की भी मौत हो गई। मृतकों में डॉ. कोमी व्यास, प्रदीप जोशी, मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और प्रतीक जोशी के नाम शामिल हैं। इस पूरे हादसे ने न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?