न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Air India विमान हादसे में कितने लोगों की हुई मौत? विदेश मंत्रालय ने जताया दुख, बोले- 'हमने कई लोगों को खो दिया'

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान लंदन जाते समय क्रैश हुआ, जिसमें 242 लोग सवार थे। विदेश मंत्रालय ने जताया गहरा दुख, राहत कार्य जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 5:50:42

Air India विमान हादसे में कितने लोगों की हुई मौत? विदेश मंत्रालय ने जताया दुख, बोले- 'हमने कई लोगों को खो दिया'

लंदन के लिए रवाना हो रहा एयर इंडिया का एक बड़ा यात्री विमान गुरुवार (12 जून, 2025) को दोपहर में अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा इतना भयावह था कि उसमें चालक दल के 10 सदस्यों सहित कुल 242 यात्रियों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गहरी चिंता देखने को मिल रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “अहमदाबाद में एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली घटना घटी है। इस हादसे में हमने कई अनमोल जिंदगियां खो दी हैं। हम सभी मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस समय राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, और हम सभी को सही आंकड़ों के आने तक संयम से काम लेना चाहिए।”

बताया जा रहा है कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट संख्या एआई171) टेक-ऑफ के तुरंत बाद अचानक तेजी से नीचे गिरने लगा और दोपहर लगभग 2 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास स्थित मेघाणी नगर इलाके में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण दुर्घटना के बाद इलाके में काले धुएं के विशाल गुबार को आसमान में उठते हुए देखा गया। फिलहाल, सुरक्षा कारणों से शहर में हवाई यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

विमान में किन-किन देशों के नागरिक सवार थे?

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही इस उड़ान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटनास्थल के आसपास बसे मेघाणी नगर के कुछ स्थानीय लोग भी इस हादसे में हताहत हो सकते हैं।

एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी इस त्रासदी में प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रही है। उन्होंने कहा, “बहुत दुख के साथ, मैं पुष्टि करता हूं कि हमारी फ्लाइट AI 171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी, आज एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई। हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और उन्हें हर ज़रूरी मदद देने का वादा करते हैं।”

जारी किया गया हॉटलाइन नंबर

टाटा समूह के चेयरमैन और एयर इंडिया प्रमुख चंद्रशेखरन ने आगे कहा, “इस संकट की घड़ी में हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य पीड़ितों और उनके परिजनों को तुरंत और पूरी तरह सहायता देना है। हमारी इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्यों में जुट गई है।” एयर इंडिया ने यात्रियों की जानकारी के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों की ज़ुबानी – कैसा था हादसे का मंजर?

एक प्रत्यक्षदर्शी जयेश पटेल ने बताया कि जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो वह घटना स्थल से लगभग 500-600 मीटर दूर थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही तेज़ धमाका हुआ और काले धुएं का गुबार उठा, सैकड़ों लोग सड़क पर दौड़ पड़े। उन्होंने कहा, “मैंने आज तक ऐसा भयावह दृश्य कभी नहीं देखा। यह वाकई दिल दहला देने वाला था।” आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्परता से राहत, बचाव और अग्निशमन कार्य शुरू कर दिया।

अहमदाबाद में दूसरी बड़ी विमान दुर्घटना

गौरतलब है कि गुरुवार को हुआ यह हादसा अहमदाबाद में अब तक की दूसरी बड़ी विमान दुर्घटना है। इससे पहले 19 अक्टूबर 1988 को इंडियन एयरलाइंस की एक उड़ान इसी हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें 130 लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में यह दुर्घटना एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी निरीक्षण पर सवाल उठा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत