न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रांस की 25% आबादी बहरेपन का शिकार, हेडफोन या ​इयरफोन लगाते हैं तो जरुर पढ़े ये स्टडी; कानों को हो सकते हैं भयंकर नुकसान

फ्रांस में एक हैरान करने वाली स्टडी हुई है। वहां के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट की रिसर्च से पता चला है कि फ्रांस में चार में से एक व्यक्ति को सुनने में परेशानी हो रही है। वहां की 25% आबादी को ऐसी दिक्कतें हैं यानी वे धीरे-धीरे बहरे होते जा रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jun 2022 10:00:57

फ्रांस की 25% आबादी बहरेपन का शिकार, हेडफोन या ​इयरफोन लगाते हैं तो जरुर पढ़े ये स्टडी; कानों को हो सकते हैं भयंकर नुकसान

ईयरफोन और हेडफोन हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा बन गए हैं। आज कल ऑटो में हों, बस में या फिर मेट्रो में, हर दूसरा शख्स अपने कान में ईयरफोन लगाए मिल जाता है, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अधिक समय तक इनका यूज करने से कानों पर बुरा असर पड़ता है। हेडफोन ईयरफोन से आने वाली आवाज आपके ईयरड्रम से करीब से टकराती है। सबसे गंभीर स्थितियों में ईयरड्रम को स्थायी नुकसान हो सकता है। हेडफोन के लगातार इस्तेमाल से कई सारी बीमारियां घेर लेती हैं। जरूरत से ज्यादा हेडफोन का इस्तेमाल करने से कानों से कम सुनाई देना, बहरापन होना, नींद न आना, सिरदर्द प्रमुख समस्याएं हैं, इसके अलावा कई बार ये जानलेवा दुर्घटना की भी वजह साबित होता है।

फ्रांस में एक हैरान करने वाली स्टडी हुई है। वहां के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट की रिसर्च से पता चला है कि फ्रांस में चार में से एक व्यक्ति को सुनने में परेशानी हो रही है। वहां की 25% आबादी को ऐसी दिक्कतें हैं यानी वे धीरे-धीरे बहरे होते जा रहे हैं। इस स्टडी में 18 से 75 वर्ष की उम्र के 1,86,460 लोगों का शामिल किया गया था। रिसर्च करने वालों का मानना है कि पहले केवल छोटे लेवल पर रिसर्च की गई थी, लेकिन इस बार की गई रिसर्च के मुताबिक लोगों को सुनने में समस्या लाइफस्टाइल, सोशल आइसोलेशन, डिप्रेशन और तेज आवाज में म्यूजिक के संपर्क में आने के कारण हो रही है। रिसर्च में पाया गया है कि कुछ लोगों में शुगर और डिप्रेशन की वजह से सुनने की समस्या हो रही है। वहीं कुछ लोगों को अकेलेपन, शहरी शोर और हेडफोन का यूज करने के कारण परेशानी हो रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, दुनिया में लगभग 150 करोड़ लोग किसी न किसी रूप में सुनने में समस्या महसूस कर रहे हैं। यह संख्या 2050 तक बढ़कर 250 करोड़ होने की संभावना है। इसलिए इसे स्वास्थ्य समस्या के रूप में देखा जा रहा है।

earphone is good for ear,side effects of using earphones for long time,side effects of using earphones,loss of headphones,loss of earphones,side effects of earphones,is noise cancelling bad for ears,france,france population

हेडफोन या ​इयरफोन से होते हैं ये नुकसान

कान में दर्द

जब आप हेडफोन या ईयरफोन का उपयोग कर रहे हों, या लंबे समय से म्यूजिक सुन रहे हों तभी आपके कानों के अंदर एक अजीब सी आवाज गूंजती है और कानों में दर्द होने लगता है। ऐसा अक्सर आपके तेज आवाज में म्यूजिक सुनने की आदत के कारण होता है।

earphone is good for ear,side effects of using earphones for long time,side effects of using earphones,loss of headphones,loss of earphones,side effects of earphones,is noise cancelling bad for ears,france,france population

दिमाग पर बुरा असर

आप शायद नहीं जानते, लेकिन हेडफोन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स पैदा करता है। इसलिए मीटिंग, म्यूजिक या फिर ऑनलाइन क्लासेस के लिए भी ज्यादा देर तक इसका इस्तेमाल करेंगे, तो दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। ईयरफोन के साथ भी यही स्थिति बनती है। इसलिए ईयरफोन हो या हेडफोन इस्तेमाल करते समय अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखें।

earphone is good for ear,side effects of using earphones for long time,side effects of using earphones,loss of headphones,loss of earphones,side effects of earphones,is noise cancelling bad for ears,france,france population

सिर दर्द का खतरा

ईयरफोन या हेडफोन से तेज आवाज में गाना सुनना आपके दिमाग को भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता है, क्योंकि म्यूजिक की तेज वाईब्रेशन की वजह से हम मानसिक बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं। इसके साथ ही सिरदर्द और नींद न आना जैसी बीमारियां भी होने लगती हैं।

earphone is good for ear,side effects of using earphones for long time,side effects of using earphones,loss of headphones,loss of earphones,side effects of earphones,is noise cancelling bad for ears,france,france population

कान में मैल जमा होना

क्या आपको काम करते वक्त या बात करते वक्त ईयरफोन का इस्तेमाल करने की आदत है। अगर ऐसा है, तो सावधान हो जाएं। घंटों तक ईयरफोन का उपयोग करने से कान में मैल जमा हो सकता है। इस वजह से कई बार कान में संक्रमण, सुनने की समस्या या टिटनस की शिकायत हो जाती है।

earphone is good for ear,side effects of using earphones for long time,side effects of using earphones,loss of headphones,loss of earphones,side effects of earphones,is noise cancelling bad for ears,france,france population

सुनाई ना देना या बहरापन

जरूरत से ज्यादा ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल सुनने की क्षमता को कमजोर कर देता है। लंबे समय तक ईयरफोन को कानों पर लगा रहने से कान सुन्न हो सकते हैं। डाक्टरों की मानें तो ईयरफोन का ज्यादा उपयोग करने से कानों में छन-छन की आवाज आना, चक्कर आना, नींद न आना, सिर और कान में दर्द आदि जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। हमारे कानों की सुनने की क्षमता सिर्फ 90 डेसीबल होती है, जो धीरे-धीरे 40-50 डेसीबल तक कम हो जाती है, जिससे बहरेपन की शिकायत होने लगती है। अगर आप म्यूजिक सुनते हों या ईयरफोन लगाकर बात करते हों, इसका यूज लिमिट में ही करें।

earphone is good for ear,side effects of using earphones for long time,side effects of using earphones,loss of headphones,loss of earphones,side effects of earphones,is noise cancelling bad for ears,france,france population

कान का संक्रमण

हेडफोन या ईयरफोन अन्य लोगों के साथ शेयर करने से स्पंज के जरिए बैक्टीरिया और रोगाणु एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जाते हैं, जिससे कानों में इंफेक्शन के चांसेस बढ़ जाते हैं। इसलिए अगर कोई दोस्त स्पंज के साथ आपके ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल कर रहा है, तो आपको दो बार जरूर सोचना चहिए। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए इनकी नियमित सफाई भी बेहद जरुरी हैं।

earphone is good for ear,side effects of using earphones for long time,side effects of using earphones,loss of headphones,loss of earphones,side effects of earphones,is noise cancelling bad for ears,france,france population

दिल की बीमारी

हेडफोन पर तेज आवाज में लगातार म्यूजिक सुनने सिर्फ कानों पर ही नहीं बल्कि दिल पर भी बुरा असर पड़ता है। यहीं नहीं उम्र बढ़ने पर कैंसर जैसे गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए डॉक्टर हेडफोन पर कम आवाज में म्यूजिक सुनने की सलाह देते हैं।

earphone is good for ear,side effects of using earphones for long time,side effects of using earphones,loss of headphones,loss of earphones,side effects of earphones,is noise cancelling bad for ears,france,france population

हेडफोन या ईयरफोन से अपने कानों को कैसे बचाएं

- अधिक समय तक हेडफोन और ईयरफोन का इस्तेमाल न करें। समय-समय पर इनसे ब्रेक लेते रहें।
- इस्तेमाल के दौरान साउंड नॉर्मल रखें।
- खासतौर से हेडफोन किसी के साथ शेयर न करें।
- ईयरफोन को बहुत ज्यादा कानों के अंदर एडजस्ट करने की कोशिश न करें।
- ऑनलाइन क्लासेस या सेशन्स की इंटेंसिटी थोड़ी कम रखें। ज्यादा इंटेंसिटी सुनने की क्षमता पर असर डाल सकती है।
- ईयरफोन्स हो या हेडफोन हमेशा अच्छी कंपनी के ही यूज करें।
- ईयरबड्स वाले हेडफोन का इस्तेमाल आपके कानों को सुरक्षित रख सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?

ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी

'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती