न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी हैं हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, इन 10 आहार की मदद से करें इसे नियंत्रित

वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी में दुनिया की व्यस्क आबादी का एक बड़ा हिस्सा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Mar 2023 2:51:05

क्या आप भी हैं हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, इन 10 आहार की मदद से करें इसे नियंत्रित

वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी में दुनिया की व्यस्क आबादी का एक बड़ा हिस्सा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहा हैं। हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर हृदय से जुड़ा एक गंभीर रोग है। बार-बार सिरदर्द, सांस फूलना, नाक से खून आना, आंखें लाल होना या पसीना आना इसके लक्षण हो सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है। ऐसे में जरूरी हैं कि किसी भी तरीके से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करते हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

blood pressure,food to eat to control blood pressure,healthy food,food for good health,blood pressure problem,home remedies to get rid of high blood pressure,low blood pressure,home remedies,health news in hindi

केला

केले में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए जरूरी मिनरल है। पोटैशियम आपकी ब्लड वेसल्स की दीवारों को आराम प्रदान करने में मदद कर सकता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसके अलावा, पोटैशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को भी संतुलित रख सकता है।

blood pressure,food to eat to control blood pressure,healthy food,food for good health,blood pressure problem,home remedies to get rid of high blood pressure,low blood pressure,home remedies,health news in hindi

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में हाइपरटेंशन कंट्रोल करने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसमें आर्जिनाइन होता है, जो एक अमिनो एसिड है और नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन में मदद करता है। के शोध के मुताबिक नाइट्रिक एसिड नसों को रिलैक्स करके रक्तचाप कम करता है।

blood pressure,food to eat to control blood pressure,healthy food,food for good health,blood pressure problem,home remedies to get rid of high blood pressure,low blood pressure,home remedies,health news in hindi

कीवी

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को कीवी को फल के रूप में जरूर शामिल करना चाहिए। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में बहुत सहायक होता है। कीवी में मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो बीपी को कंट्रोल करने का काम करता है। इसका जूस बनाकर रोजाना पीने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा टलता है।

blood pressure,food to eat to control blood pressure,healthy food,food for good health,blood pressure problem,home remedies to get rid of high blood pressure,low blood pressure,home remedies,health news in hindi

रामदाना

रामदाना एक साबुत अनाज है जिसे खाने से हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कम किया जा सकता है। स्टडीज के मुताबिक, साबुत अनाज से मिला भरपूर आहार हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम कर सकता है। एक कप अमरंथ (246 ग्राम) शरीर में मैग्नीशियम की रोजाना जरूरत को 38 प्रतिशत तक पूरा कर सकता है।

blood pressure,food to eat to control blood pressure,healthy food,food for good health,blood pressure problem,home remedies to get rid of high blood pressure,low blood pressure,home remedies,health news in hindi

तरबूज

तरबूज में साइट्रलाइन होता है, यह एक एमिनो एसिड है जो हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकता है। यह आपकी ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद कर सकता है और इस प्रकार यह ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। आसान शब्दों में समझें तो यह आपके ब्लड वेसेल्स को स्वस्थ रखकर हाई बीपी की स्थिति में सुधार कर सकता है। वहीं, स्वस्थ व्यक्ति अगर इसका सेवन करते हैं तो इससे हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम हो सकता है।

blood pressure,food to eat to control blood pressure,healthy food,food for good health,blood pressure problem,home remedies to get rid of high blood pressure,low blood pressure,home remedies,health news in hindi

चिया और फ्लैक्स सीड्स

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर रसोई में चिया सीड और फ्लैक्स सीड्स रखना शुरू कर दें। इनका सेवन करने से पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर मिलता है। जो इस बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

blood pressure,food to eat to control blood pressure,healthy food,food for good health,blood pressure problem,home remedies to get rid of high blood pressure,low blood pressure,home remedies,health news in hindi

शकरकंद

स्वीट पोटैटो कहे जाने वाला यह फल भी बीपी कंट्रोल करने में बहुत सहायक होता है। इसमें बीटा कैरोटीन, कैल्शियम और घुलनशील फाइबर होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर भी संयमित रहता है।

blood pressure,food to eat to control blood pressure,healthy food,food for good health,blood pressure problem,home remedies to get rid of high blood pressure,low blood pressure,home remedies,health news in hindi

टमाटर

बीपी कंट्रोल करने के लिए टमाटर का सेवन भी किया जा सकता है। इसके अंदर लाइकोपीन होता है, जो खून के बहाव को सामान्य करने में मदद करता है। इससे हार्ट डिजीज या उससे होने वाली मौतों का खतरा कम किया जा सकता है।

blood pressure,food to eat to control blood pressure,healthy food,food for good health,blood pressure problem,home remedies to get rid of high blood pressure,low blood pressure,home remedies,health news in hindi

पालक

पालक में मौजूद पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और नाइट्रेट्स भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। एक शोध के मुताबिक, सप्ताह में रोजाना पालक का सूप पीने वालों में हाई और लो ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।

blood pressure,food to eat to control blood pressure,healthy food,food for good health,blood pressure problem,home remedies to get rid of high blood pressure,low blood pressure,home remedies,health news in hindi

दही

आप दही का सेवन भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 12 काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो बीपी कंट्रोल करने में सहायक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए

20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश

मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत

टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला

शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश

हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण

Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश

'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द

हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट

केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका