न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूड फोटोशूट का सपोर्ट करने पर रणवीर ने छुए थे विवेक के पैर, दीपिका ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बना चुके फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। विवेक ने हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Aug 2023 11:32:57

न्यूड फोटोशूट का सपोर्ट करने पर रणवीर ने छुए थे विवेक के पैर, दीपिका ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बना चुके फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। विवेक ने हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह की एक बात बताई। उन्होंने उस वक्त का जिक्र किया जब रणवीर अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर विवादों में घिरे थे और उन्होंने एक्टर का सपोर्ट किया था। विवेक ने कहा कि जब मैंने फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आलोचना करने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था तो मुझे खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

तब रणवीर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'सेक्युलर इसे न देखें।' विवेक ने आगे कहा कि सच में, मुझे उनके लिए खराब लगा, क्योंकि विकसित होना और बदलाव लाना इंसान का स्वभाव है। इस दौरान मैं रणवीर से एक अवार्ड शो में मिला। वहां सभी को लगा था कि रणवीर और मेरे बीच में कुछ तकरार होगी, लेकिन रणवीर आए और मुझे गले लगाया। रणवीर ने सबके सामने मेरे पैर छूए और कहा कि सर, जब मेरी न्यूड तस्वीरें आई थीं, तब आप इकलौते व्यक्ति थे इंडस्ट्री में जिन्होंने खुलकर और सार्वजनिक रूप से मुझे सपोर्ट किया था।

विवेक ने रणवीर को सपोर्ट करने और इसके लिए उनके शुक्रिया कहने का जिक्र करते हुए कहा कि समस्या यही है कि इन बातों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। मैंने तमाम युवा फिल्ममेकर्स और एक्टर्स का सपोर्ट किया है और मैं चाहता हूं कि युवा बहादुर बनें, साहसी बनें और अलग हों। मैं हमेशा बोलने की आजादी के पक्ष में रहा हूं, यहां तक मैं कहता हूं कि हेट स्पीच की भी इजाजत होनी चाहिए। विवेक की अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी और अनुपम खेर समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

vivek agnihotri,ranveer singh,deepika padukone,pathan,kashmir files,deepika instagram,deepika ranveer

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के लिए ऐसे जताया प्यार

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह प्यार लुटाने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। दोनों ही एक-दूसरे को स्पेशल फील कराते रहते हैं। कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। अब दीपिका ने अपने फैंस के लिए रणवीर के साथ शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने दो लोगों की शादीशुदा जिंदगी को दिखाती एक मजेदार रील शेयर की।

वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी कुछ देर के लिए भी आराम नहीं करती क्योंकि उसे सफाई करने का या कुछ न कुछ काम करते रहने का जुनून है। वहीं उसका पति पूरे टाइम लैपटॉप पर कुछ न कुछ देखता रहता है। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'पीवीओ : जब आपकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो जो आराम नहीं कर सकता।' दीपिका ने ये वीडियो अपनी मैरिड लाइफ डिस्क्राइब करते हुए शेयर किया है। इसे उन्होंने रणवीर को भी टैग किया। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी रचाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार