न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ओडेला 2’ का ट्रेलर रिलीज, ‘जाट’ के गाने में दिखा सनी देओल का जबरदस्त अंदाज

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म 'ओडेला 2' लंबे समय से सुर्खियों में है। यह फिल्म ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ का सीक्वल है जिसे साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 7:45:53

2 News : तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ओडेला 2’ का ट्रेलर रिलीज, ‘जाट’ के गाने में दिखा सनी देओल का जबरदस्त अंदाज

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म 'ओडेला 2' लंबे समय से सुर्खियों में है। यह फिल्म ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ का सीक्वल है जिसे साल 2022 में रिलीज किया गया था। अब निर्माताओं ने आज मंगलवार (8 अप्रैल) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। फिल्म में हेबाह पटेल भी हैं, जिन्होंने पहले पार्ट में लीड एक्टर के रूप में काम किया था। फिल्म के डायरेक्टर अशोक तेजा हैं। साध्वी के रूप में दिख रहीं तमन्ना का रोल शक्तिशाली है, जो दैवीय शक्ति और शैतान के बीच लड़ती हैं।

ट्रेलर दर्शकों को 'ओडेला' के भूतिया शहर में ले जाता है, जहां एक बुरे इरादों वाला शख्स गांव के लोगों को काले जादू और तंत्र-मंत्र से परेशान करता है। इस जगह तमन्ना की एंट्री होती है, जो दिव्य ऊर्जा की एक मजबूत शक्ति है और उस व्यक्ति के बुरे कामों को खत्म करने के लिए तैयार है। ट्रेलर में कई अलौकिक घटनाएं शामिल हैं। बेहतरीन वीएफएक्स और डरावने सीन के साथ यह फिल्म एक रोमांचक सवारी का वादा करती है, जहां ईश्वरीय शक्ति का मुकाबला बुरी ताकतों से होता है।

अशोक तेजा और संपत नंदी की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म में तमन्ना व हेबाह के साथ वशिष्ठ एन. सिम्हा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ओडेला मल्लन्ना स्वामी अपने गांव को बुरी शक्तियों से बचाता है। इसे देख यूजर्स लिख रहे हैं, “नेक्स्ट लेवल ट्रेलर है।” कुछ लिख रहे हैं, “ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए। फिल्म भी कमाल की होगी।” फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना अक्षय कुमार की 'केसरी : चैप्टर 2’ से होगा जो 18 अप्रैल को थिएटर में पहुंचेगी।

tamannaah bhatia,actress tamannaah bhatia,odela 2 movie,odela 2 trailer,tamannaah odela 2,jaat movie,sunny deol,jaat song

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ‘जाट’ मूवी

सनी देओल इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘जाट’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले आज मंगलवार (8 अप्रैल) को इसका 3 मिनट 29 सैकंड का थीम सॉन्ग रिलीज कर दिया गया। इसे देखने के बाद निश्चित तौर पर फैंस की बेकरारी बढ़ गई है। गाने को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया जिसके साथ कैप्शन में लिखा है, “सबसे प्यारी जाट की यारी जाट से दुश्मन पड़ेगा भारी।”

इसमें सनी ने बता दिया कि फिलहाल उनका एक्शन अव्वल दर्जे का है। सनी कुर्ता-पायजामा के साथ पगड़ी पहने दिखाई दिए। सनी ने भी इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर किया है। अमृत मान की आवाज में इस गाने ने खलबली मचा दी। थोड़ी सी देर में ही इसके लाखों व्यू हो गए। वे सनी की तारीफ करते नहीं थक रहे। फैंस के ऐसे रिस्पोंस को देख ऐसा लग रहा है कि उनमें फिल्म के लिए जबरदस्त क्रेज है।

ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी हैं। बता दें सनी की पिछली फिल्म ‘गदर 2’ थी, जो देश विदेश में छा गई थी। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। इसके बाद अब सनी की ‘जाट’ आ रही है और इससे भी काफी उम्मीदें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी