न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 17 फेम अनुराग डोभाल ने की इनके साथ शादी, विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बर्थडे पर यूं किया विश

‘बिग बॉस 17’ फेम यूट्यूबर व सोशल मीडिया सेंसेशन अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 May 2025 8:17:35

2 News : BB 17 फेम अनुराग डोभाल ने की इनके साथ शादी, विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बर्थडे पर यूं किया विश

‘बिग बॉस 17’ फेम यूट्यूबर व सोशल मीडिया सेंसेशन अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। शादी एक बेहद निजी समारोह में संपन्न हुई। इसमें सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। ‘बिग बॉस’ में उनकी खास दोस्त बनी आयशा खान ने कपल की पहली वेडिंग फोटो शेयर की है। आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो फोटो शेयर की, उसमें अनुराग घुटनों के बल बैठकर रितिका को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं।

आयशा ने कैप्शन में लिखा, “इस खूबसूरत जोड़ी को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। ऊपरवाला आपको हमेशा साथ रखे।” अनुराग ने सफेद शेरवानी पहन रखी थी, जिसमें वे बेहद हैंडसम दिखे। दुल्हन बनीं रितिका लाल रंग के ट्रेडिशनल लहंगे में कहर बरपा रही थीं। इससे पहले अनुराग और रितिका ने अपनी संगीत सेरेमनी की झलक फैंस के साथ शेयर की थी। उस वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ झलकी। उसमें अनुराग ब्लैक आउटफिट और रितिका पर्पल लहंगे में नजर आईं।

दोनों ने केक काटा और दोस्तों संग खूब डांस किया। अनुराग ने कैप्शन में लिखा, “आज के बाद तुम हमेशा मेरी रहोगी।” अनुराग और रितिका ने इसी साल 5 मार्च को सगाई की थी। उस समय भी कपल ने इंगेजमेंट वीडियो को फैंस के लिए शेयर किया था। बता दें अनुराग के लाखों फॉलोअर्स हैं। वे लग्जरी बाइक्स, कार कलेक्शन और रॉयल लाइफस्टाइल के लिए फेमस हैं।

साल 2017 में इटली में हुई थी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज गुरुवार (1 मई) को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनुष्का के पति स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। विराट ने बहुत ही खूबसूरत प्यार भरे शब्दों के साथ हाल-ए-दिल बयां करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जीवनसाथी, मेरा सेफ स्पेस, मेरी बेस्ट हाफ, मेरा सब कुछ। आप हम सभी के जीवन की गाइडिंग लाइट हो। हम आपसे हर दिन और भी ज्यादा प्यार करते हैं। हैप्पी बर्थडे माय लव।” विराट इस समय आईपीएल 18 खेलने में बिजी हैं। वे शानदार फॉर्म में हैं और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के लिए शानदार पारियां खेल रहे हैं। बता दें विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली में शादी की थी।

शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अनुष्का ने साल 2021 में बेटी वामिका और पिछले साल बेटे अकाय को जन्म दिया था। अकाय का जन्म लंदन में हुआ था, जिसके बाद से खबरें आ रही थी कि दोनों इंडिया छोड़कर विदेश में शिफ्ट हो गए। अनुष्का के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ ‘जीरो’ थी। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल