Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

The Bhootnii Bo Collection Day 1: ‘द भूतनी’ की ओपनिंग निराशाजनक, पहले दिन नहीं कर पाई 1 करोड़ का भी कारोबार

संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' को ट्रेलर के बाद दर्शकों से उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन केवल 65 लाख की कमाई कर पाई। 'रेड 2' जैसी फिल्मों की रिलीज ने भी असर डाला।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 02 May 2025 9:26:05

The Bhootnii Bo Collection Day 1: ‘द भूतनी’ की ओपनिंग निराशाजनक, पहले दिन नहीं कर पाई 1 करोड़ का भी कारोबार

इस वक्त हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद इस जॉनर में कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों का रुझान लगातार बना हुआ है। इसी कड़ी में संजय दत्त अपनी नई फिल्म ‘द भूतनी’ लेकर आए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी और फैंस को इससे काफी उम्मीदें थीं। रिलीज के दिन भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिससे लग रहा था कि इसका पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहेगा। मगर परिणाम इसके ठीक उलट आया।

पहले ही दिन लड़खड़ाया ‘द भूतनी’ का कलेक्शन

संजय दत्त के साथ फिल्म में मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। खासकर मौनी रॉय भूतनी के किरदार में दर्शकों को खासा प्रभावित करती हैं। उनका लुक और अभिनय दोनों की तारीफ हो रही है। हालांकि, इन सबके बावजूद फिल्म की ओपनिंग निराशाजनक रही।
सिर्फ 65 लाख का पहले दिन का कलेक्शन

फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन शायद ही किसी को यह अंदाज़ा था कि ‘द भूतनी’ पहले ही दिन इतना कमजोर प्रदर्शन करेगी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन महज 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा 1 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाया, जिससे साफ है कि फिल्म की शुरुआत काफी कमजोर रही है।

‘रेड 2’ बनी बड़ी रुकावट

1 मई को कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इस फिल्म ने पहले ही दिन अपने बजट का लगभग आधा कलेक्शन कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म वीकेंड तक अपने पूरे बजट की भरपाई कर सकती है। खास बात यह है कि ‘रेड 2’ बहुत कम बजट में बनी है, इसलिए जल्दी मुनाफे में आ सकती है।

फिल्म की कहानी और किरदार

‘द भूतनी’ में संजय दत्त एक मॉडर्न तांत्रिक की भूमिका में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी एक कॉलेज की पृष्ठभूमि में बुनी गई है, जहां मौनी रॉय की आत्मा का साया है। संजय दत्त भूतनी को भगाने के लिए उस कॉलेज में पहुंचते हैं। इसके बाद की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म के किरदार, सेटअप और कुछ दृश्यों को लेकर दर्शकों में रुचि तो है, लेकिन कमजोर शुरुआत ने इसकी भविष्य की राह को थोड़ा कठिन बना दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका