न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भीलवाड़ा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, मूसलाधार बारिश से लोगों ने ली गर्मी से राहत

राजस्थान के भीलवाड़ा में गुरुवार को अचानक बदला मौसम, काले बादलों और मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की थी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 5:36:39

राजस्थान: भीलवाड़ा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, मूसलाधार बारिश से लोगों ने ली गर्मी से राहत

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में गुरुवार को शाम करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर तक तेज धूप और गर्मी झेल रहे लोगों को अचानक काले बादलों और ठंडी हवाओं का एहसास हुआ। इसके बाद तेज बारिश ने शहर को भिगो दिया। तकरीबन 15 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। उसी के चलते वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में भी दोपहर बाद मौसम ने अपना रंग बदला और शहर में ठंडी हवाएं चलने लगीं। फिर 4 बजे के बाद बारिश शुरू हुई, जो 15 मिनट तक जमकर बरसी।

गौरतलब है कि भीलवाड़ा में पिछले एक हफ्ते से तापमान लगातार बढ़ रहा था और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई थी, लेकिन गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को काफी राहत महसूस हुई। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में मौसम किस दिशा में रुख करता है और यह राहत कितनी देर टिकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?