देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। अंबानी परिवार के सबसे प्यारे सदस्य, उनके पालतू डॉग 'हैप्पी' (Happy) का निधन हो गया है। 30 अप्रैल को गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड का यह खास डॉग हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गया। इस घटना से अंबानी परिवार गहरे शोक में है और सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के ज़रिए हैप्पी को श्रद्धांजलि दी गई है।
गोल्डन रिट्रीवर, जिसे डॉग्स की दुनिया का जेंटलमैन भी कहा जाता है, बेहद समझदार, वफादार और मिलनसार नेचर वाला होता है। अंबानी परिवार के लिए हैप्पी केवल एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अभिन्न हिस्सा था। यह डॉग अपने शांत स्वभाव और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबके साथ घुलने-मिलने की खूबी के लिए पहचाना जाता था।














