न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें...तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी, बिजली की गरज और भारी बारिश से रेड अलर्ट जारी; कई इलाकों में जलजमाव, हवाओं की रफ्तार 90 किमी/घंटा तक पहुंचने की आशंका। जानिए प्रभावित क्षेत्रों और जरूरी सावधानियां।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 8:07:24

घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें...तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया। बिजली की गड़गड़ाहट के बीच बारिश लगातार जारी है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टी3 टर्मिनल पर एक धातु का ढांचा गिर गया। हालांकि, बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, सफीदों, पानीपत, सोहाना, पलवल, नूंह, होडल और यूपी के गंगोह, शामली, कांधला, नंदगांव, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, सादाबाद, आगरा, जाजाऊ सहित राजस्थान के भिवाड़ी, डीग और भरतपुर में चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज आंधी और बिजली की गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम को लेकर चेतावनियां:


1. पेड़ों की टहनियां टूट सकती हैं और सड़क किनारे बड़े पेड़ों के उखड़ने की संभावना है।
2. सूखी और भारी शाखाएं गिर सकती हैं।
3. खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
4. केले और पपीते के पेड़ों को आंशिक से भारी क्षति हो सकती है।
5. शाखाओं के टूटने से बिजली और संचार लाइनों को आंशिक से गंभीर क्षति हो सकती है।
6. तेज हवाएं और ओलावृष्टि बागवानी, रोपण और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
7. ओले खुले स्थानों में मनुष्यों और मवेशियों को घायल कर सकते हैं।
8. तेज हवाओं के कारण कमजोर संरचनाओं को आंशिक क्षति हो सकती है।
9. कच्चे घरों, दीवारों और झोपड़ियों को मामूली क्षति हो सकती है।
10. ढीली वस्तुएं उड़ सकती हैं।

बरतें ये सावधानियां:

1. मौसम की स्थिति पर नजर रखें और आवश्यकता अनुसार सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए तैयार रहें।
2. घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
3. सुरक्षित आश्रय लें; पेड़ों के नीचे शरण न लें।
4. कंक्रीट की जमीन पर न लेटें और न ही कंक्रीट की दीवारों के सहारे खड़े हों।
5. बिजली/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।
6. तुरंत जल निकायों से बाहर निकलें और बिजली प्रवाहित करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहें।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान:

इससे पहले मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंधी और बारिश की संभावना जताई थी। अगले सात दिनों में दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के जिलों में हल्की से तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है।

पूर्वानुमान के अनुसार, 1 मई की रात से ही मौसम बदलना शुरू हो गया था। 2 मई से 4 मई तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अगले दो दिनों में भी लगातार बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ क्षेत्रों में तूफान व आंधी की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक:

* 2 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।
* 3 मई को तेज हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है।
* 4 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।
* 5 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।
* 6 और 7 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

एक्यूआई में सुधार:


तेज हवाओं के कारण एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार दर्ज किया गया है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। दिल्ली में AQI 169, ग्रेटर नोएडा में 122, गाजियाबाद में 127 और नोएडा में 139 रिकॉर्ड किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार:

* 0 से 50 तक AQI को ‘अच्छा’
* 51 से 100 को ‘संतोषजनक’
* 101 से 200 को ‘मध्यम’
* 201 से 300 को ‘खराब’
* 301 से 400 को ‘बहुत खराब’
* 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 3 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना बनी हुई है। इन राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भी मौसम के इस बदलाव से प्रभावित रहेंगे। इन राज्यों में 6 मई तक गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी की चेतावनी

गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन मई की शुरुआत में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे कई इलाकों में परेशानी बढ़ी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी की संभावना जताई है। वहीं, राजस्थान में भी 5 मई तक धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2 से 4 मई के बीच अलग-अलग स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आ सकती है।

पर्वतीय राज्यों में भी मौसम का कहर

हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पर्वतीय राज्यों में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई तक इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 3 मई को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान

दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले छह दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले पांच दिनों के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। खास तौर पर 5 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका