न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Raid 2 BO Collection Day 1: ‘रेड 2’ बनी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, पहले ही दिन वसूल किया बजट का 50%, जानें कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने पहले दिन ₹18.25 करोड़ की कमाई की। जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, स्टारकास्ट और फिल्म से जुड़ी खास बातें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 8:16:53

Raid 2 BO Collection Day 1: ‘रेड 2’ बनी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, पहले ही दिन वसूल किया बजट का 50%, जानें कलेक्शन

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही जबरदस्त चर्चा थी, जिसका असर इसकी एडवांस बुकिंग पर भी दिखा। ‘रेड 2’ ने थिएटर में आते ही शानदार ओपनिंग दर्ज की है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की है। चलिए जानते हैं कि ‘रेड 2’ ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

‘रेड 2’ ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?

2018 की ब्लॉकबस्टर ‘रेड’ के सीक्वल में अजय देवगन एक बार फिर मुख्य भूमिका में लौटे हैं। फिल्म को रिलीज के दिन ही संजय दत्त की ‘द भूतनी’, साउथ की ‘रेट्रो और हिट 3’, और हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट’ से क्लैश करना पड़ा। साथ ही इसे ‘केसरी 2’ और ‘जाट’ जैसी फिल्मों से भी प्रतिस्पर्धा मिली। बावजूद इसके, ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ जमाने में सफल रही और पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया।

फिल्म ने प्री-बुकिंग के दौरान लगभग ₹10 करोड़ की कमाई की थी, जिससे इसकी ओपनिंग काफी मजबूत रही। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन ₹18.25 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक रिपोर्ट आने पर इनमें मामूली फेरबदल संभव है।

‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग करते हुए साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का दर्जा हासिल किया है। इसने ‘छावा’ (₹33.10 करोड़) और ‘सिकंदर’ (₹27.50 करोड़) के बाद तीसरे नंबर पर जगह बनाई है।

पहले दिन ही वसूल किया आधा बजट

फिल्म का अनुमानित बजट ₹40-50 करोड़ के बीच है। और रिलीज के पहले दिन ही इसने ₹18.25 करोड़ कमा लिए हैं, यानी लगभग आधा बजट पहले ही दिन वसूल हो चुका है। दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया को देखते हुए लगता है कि ‘रेड 2’ ओपनिंग वीकेंड तक हिट साबित होकर नया रिकॉर्ड बना सकती है।

2025 की 14 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ा

‘रेड 2’ ने रिलीज होते ही साल 2025 की एक-दो नहीं, बल्कि 14 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के अनुसार, यह फिल्म इन फिल्मों से आगे निकल गई:

1. छावा – ₹33.10 करोड़
2. सिकंदर – ₹27.50 करोड़
3. रेड 2 – ₹18.25 करोड़
4. स्काई फोर्स – ₹15.30 करोड़
5. जाट – ₹9.62 करोड़
6. केसरी चैप्टर 2 – ₹7.84 करोड़
7. देवा – ₹5.78 करोड़
8. द डिप्लोमैट – ₹4.03 करोड़
9. बैडएस रवि कुमार – ₹3.52 करोड़
10. फतेह – ₹2.61 करोड़
11. इमरजेंसी – ₹2 करोड़
12. आजाद – ₹1.40 करोड़
13. ग्राउंड जीरो – ₹1.15 करोड़
14. क्रेजी – ₹80 लाख
15. लवयापा – ₹75 लाख
16. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – ₹40 लाख
17. फुले – ₹10 लाख

रेड 2 की स्टारकास्ट

रजत गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक जैसे दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आए हैं।

रेड 2 की कहानी

फिल्म की कहानी IRS अधिकारी अमय पटनायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अब तक 4200 करोड़ रुपये से अधिक की ब्लैक मनी जब्त की है। इस बार वह एक सफेदपोश अपराधी दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) पर अपनी 75वीं रेड डालता है। फिल्म में करप्शन के खिलाफ लड़ाई और एक ईमानदार अफसर की जद्दोजहद को रोचक अंदाज में पेश किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल