न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खालिस्तानी आतंकी पन्नू का भड़काऊ बयान, सिख सैनिकों से कहा - भारत पाकिस्तान युद्ध से दूर रहे, नहीं तो...

पहलगाम हमले के बाद देश में बढ़ते तनाव के बीच खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारतीय सिख सैनिकों को भड़काने की कोशिश की। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं और सेना को खुली छूट दी गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 02 May 2025 9:14:52

 खालिस्तानी आतंकी पन्नू का भड़काऊ बयान, सिख सैनिकों से कहा - भारत पाकिस्तान युद्ध से दूर रहे, नहीं तो...

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर में जबरदस्त आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी बीच खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारतीय सेना में कार्यरत सिख जवानों के लिए एक भड़काऊ वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उसने अपील की है कि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनती है, तो सिख सैनिक उस युद्ध में हिस्सा न लें। पन्नू ने वीडियो में कहा कि इस्लामाबाद खालिस्तान और सिखों का मित्र है। डॉन न्यूज के अनुसार, पन्नू ने धमकी भरे लहजे में कहा, 'यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो यह युद्ध भारत और पीएम मोदी के लिए आखिरी साबित होगा। भारतीय सेना के पंजाबी सैनिक पाकिस्तानी फौज के लिए लंगर परोसते नजर आएंगे।'

'पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में न शामिल हों'

अपने वीडियो में पन्नू ने आगे भड़काऊ बातें कहते हुए कहा, 'अब समय आ गया है कि मोदी के कट्टर राष्ट्रवाद को ना कहा जाए। पाकिस्तान से युद्ध मत करो। पाकिस्तान न तो तुम्हारा शत्रु है और न ही सिखों का। यह खालिस्तान और सिखों का साथी है और रहेगा। जब पंजाब को आजाद करा लिया जाएगा, तब यही पाकिस्तान पड़ोसी देश बनेगा।'

पीएम मोदी ने सेना को दी थी खुली छूट

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों को जवाबी कार्रवाई के लिए समय, स्थान और तरीका चुनने की पूरी स्वतंत्रता दी थी। इसी के बाद पन्नू जैसे तत्व सक्रिय हो गए हैं, जो भारतीय सिख जवानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि पन्नू के दावे आधारहीन और हताशा में की गई बयानबाज़ी है। भारत की ओर से किसी सैन्य कार्रवाई की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तान के कई मंत्रियों ने दावा किया है कि भारत की सैन्य प्रतिक्रिया जल्द हो सकती है। इसी आशंका के चलते बुधवार को पाकिस्तानी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई।

पहले हमले की जिम्मेदारी इस संगठन ने ली थी

बता दें कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने शुरू में पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन जैसे ही भारत ने जवाबी कार्रवाई के संकेत देने शुरू किए, TRF ने पलटी मारते हुए हमले से अपना पल्ला झाड़ लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं