Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: ट्रोल हुए विजेंदर सिंह...वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर कसा था तंज, लोग बोले - तरस आती है तुम्हारी बुद्धि पर, प्रतिभा की इज्जत करो

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर उठे सवालों के बाद, आईपीएल में उनकी ऐतिहासिक शतक ने सबका ध्यान खींचा। विजेंदर सिंह द्वारा की गई पोस्ट पर लोगों ने ट्रोल किया और वैभव की उम्र और टैलेंट पर अपनी राय दी। जानें इस पर क्या हुआ था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 8:49:40

IPL 2025: ट्रोल हुए विजेंदर सिंह...वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर कसा था तंज, लोग बोले -  तरस आती है तुम्हारी बुद्धि पर, प्रतिभा की इज्जत करो

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अपनी उम्र को लेकर शुरुआत से ही सवालों के घेरे में रहे हैं। इसी वजह से वह सुर्खियों में थे, लेकिन आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक मारने के बाद लोग अब उनके टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं। वैभव की उम्र को लेकर विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, "भाई आजकल उम्र छोटी करके क्रिकेट में भी खेलने लगे।"

हालांकि पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन ने वैभव सूर्यवंशी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन यह साफ था कि वह वैभव के बारे में ही बात कर रहे थे, क्योंकि जब से वह राजस्थान रॉयल्स द्वारा ऑक्शन में खरीदे गए थे, तब से उनकी उम्र को लेकर सवाल उठने लगे थे। हालांकि अब लोग उनके टैलेंट की सराहना भी कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद विजेंदर सिंह को ट्रोल किया जाने लगा।

वैभव सूर्यवंशी पर पोस्ट करके ट्रोल हुए विजेंदर सिंह

एक एक्स यूजर, पियानो मास्टर ने लिखा, "विजेंदर, शायद यही वजह है कि तुम गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए। तुम खुद से ज्यादा दूसरों पर ध्यान देते हो, वह भी एक छोटे बच्चे पर, जो तुम्हारे फील्ड का भी नहीं है। शायद तुम उस फील्ड में कभी जा भी नहीं सकते। तरस आती है तुम्हारी बुद्धि पर।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "उम्र नहीं, टैलेंट देखो।" एक यूजर, लव दिस लाइफ ने लिखा, "आपको ऐसे टैलेंट पर गर्व महसूस करना चाहिए। ऐसे कमेंट्स दे कर आप देश के युवा का मनोबल गिरा रहे हो। बॉक्सर विजेंदर, आपको एक रोल मॉडल होना चाहिए।"

विक्रमजीत नाम के एक यूजर ने लिखा, "विजेंदर सिंह, अगर आप एक युवा क्रिकेटर पर उंगली उठा रहे हैं तो कुछ तो प्रतिभा की इज्जत करो।"

इस पोस्ट के बाद, विजेंदर सिंह ने एक और ट्वीट किया, जिसे उन्होंने शायद ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए लिखा। उन्होंने लिखा, "सच्ची कहना सुखी रहना।" इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग दावा कर रहे हैं कि वे वैभव सूर्यवंशी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। वीडियो में वे यह भी कह रहे हैं कि वैभव की असली उम्र 16 साल ही है।

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़ा था। वह अगले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स हार गई और आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology