न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस कांस्टेबल की मौत, 3 अन्य घायल

राजस्थान के उदयपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 2:41:14

राजस्थान: उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस कांस्टेबल की मौत, 3 अन्य घायल

राजस्थान के उदयपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर खाखड़ी गांव के पास कृष्ण कन्हैया होटल के समीप हुआ, जहाँ भीलवाड़ा जिले की बीगोद थाना पुलिस की एक टीम आरोपी को गुजरात से पकड़कर लौट रही थी।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर बनी हादसे की वजह

गोगुंदा थाने के उप निरीक्षक लादूराम जाट ने जानकारी दी कि जैसे ही पुलिस टीम खाखड़ी के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई और पास की पुलिया में फंस गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही कांस्टेबल देवनारायण गुर्जर की मौत हो गई, जबकि एएसआई बंसीलाल प्रजापत, कांस्टेबल सुनील और बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम भगवत सिंह झाला, एंबुलेंसकर्मी दीपक पुरोहित और गोगुंदा थाने के एएसआई राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक कांस्टेबल का शव गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

भीलवाड़ा पुलिस विभाग में शोक की लहर

जैसे ही हादसे की सूचना भीलवाड़ा पहुंची, पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बिगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान कविया ने बताया कि धोखाधड़ी के एक मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम 29 अप्रैल को गुजरात गई थी और लौटते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी देवनारायण की मौके पर ही मौत हो गई।

मंगलवार को भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि इसी हाईवे पर मंगलवार को भी एक गंभीर हादसा हुआ था। इसवाल चौकी क्षेत्र के नया गुड़ा के पास आबू रोड से विवाह समारोह से लौट रहे रावतभाटा निवासी एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी, जिसमें सुशीला कंवर नामक महिला की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?