न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर में तीन दिन में 6 मौतें, ग्रामीणों ने जहरीली शराब को बताया जिम्मेदार

अलवर के पैंतपुर और किशनपुर गांवों में तीन दिन में 6 लोगों की संदिग्ध मौतें हुईं, जिनकी वजह ग्रामीणों ने जहरीली शराब को बताया है। प्रशासन ने जांच शुरू की है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 4:31:30

अलवर में तीन दिन में 6 मौतें, ग्रामीणों ने जहरीली शराब को बताया जिम्मेदार

अलवर: जिले के मुख्यालय के पास स्थित पैंतपुर और किशनपुर गांवों में महज तीन दिनों के भीतर छह लोगों की संदिग्ध मौतें हुई हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन मौतों की वजह जहरीली शराब का सेवन है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत गांवों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि सिलीसेढ़ के पास कुछ संदिग्ध मौतों की सूचना मिली है, जिनकी जांच की जा रही है।

ग्रामीण जयराम ने बताया कि अब तक सुरेश (45), रामकिशोर (47), रामू (39), लालाराम (60), भारत (40), ओमी (65) सहित छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी ने कथित तौर पर नटों की ढाणियों से लाई गई देसी शराब का सेवन किया था। उन्होंने यह भी बताया कि कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

एक अन्य ग्रामीण रामजीलाल ने दावा किया कि मृतकों की सेहत पहले से बिल्कुल ठीक थी और किसी को कोई बड़ी बीमारी नहीं थी। उन्होंने सीधे तौर पर शराब को मौत का कारण बताया। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस ने गांव पहुंचकर शराब की बिक्री वाली जगहों की जांच की है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और जहरीली शराब बेचने वालों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?