न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू बोले, यही सोच बनती है पहलगाम जैसी घटनाओं की वजह, आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर भड़कीं एक्ट्रेस

सोनू निगम बॉलीवुड के दिग्गज गायक हैं। तीन दशक से भी ज्यादा समय से वे अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। सोनू ने एक से बढ़कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 May 2025 7:36:04

2 News : सोनू बोले, यही सोच बनती है पहलगाम जैसी घटनाओं की वजह, आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर भड़कीं एक्ट्रेस

सोनू निगम बॉलीवुड के दिग्गज गायक हैं। तीन दशक से भी ज्यादा समय से वे अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। सोनू ने एक से बढ़कर एक सुरीले गाने गाए हैं। सोनू अपने बेबाक अंदाज के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। साथ ही वे देश के विभिन्न हिस्सों में लाइव कॉन्सर्ट करते रहते हैं। फिलहाल सोनू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बेंगलुरु में उनकी परफोरमेंस के दौरान एक छात्र ने सोनू से रूखे तरीके से कन्नड़ में गाने की डिमांड की। सोनू उसके इस व्यवहार से नाराज हो गए और उसे अपने तरीके से समझाया। सोनू उस समय एक हिंदी गाना गा रहे थे, तभी एक छात्र ने चिल्लाते हुए कन्नड़ भाषा में गाने की मांग की।

इस पर सोनू ने गाना बीच में रोककर कहा कि मैंने अपने करिअर में कई भाषाओं में गाया है, लेकिन जो सबसे बेहतरीन गाने मैंने गाए हैं, वो कन्नड़ भाषा में हैं। जब भी मैं आपके शहर आता हूं, तो बहुत प्यार और सम्मान के साथ आता हूं। कर्नाटक में जब भी शो करते हैं, तो खास सम्मान के साथ करते हैं। आपने मुझे परिवार जैसा प्यार दिया है, लेकिन जब एक बच्चा जो मेरे करिअर जितना भी पुराना नहीं है, इस तरह का बर्ताव करता है तो अच्छा नहीं लगता। यही सोच ‘पहलगाम जैसी घटनाओं’ की वजह बनती है।

प्लीज देखो कि आपके सामने कौन खड़ा है। मैं आप लोगों से प्यार करता हूं। सोनू ने यह भी कहा कि मैं कर्नाटक और कन्नड़ भाषा से बहुत प्यार करता हूं। जब भी दुनिया के किसी भी कोने में शो करता हूं और कोई भी व्यक्ति कन्नड़ की मांग करता है, तो मैं कम से कम एक लाइन जरूर कन्नड़ में गाता हूं। यही मेरे प्यार और सम्मान की निशानी है। कृपया विनम्र रहें। बता दें सोनू ने कन्नड़ में ‘मुंगारु मलेये’ और ‘निन्निंदले’ जैसे हिट गाने गाए हैं।

2 News : सोनू बोले, यही सोच बनती है पहलगाम जैसी घटनाओं की वजह, आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर भड़कीं एक्ट्रेस

हुनर हाली ने कहा, मैंने कभी शरीर दिखाने जैसे स्टंट नहीं किए हैं

टीवी सीरियल ‘ससुराल गेंदा फूल’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस हुनर हाली ने मीडिया पर गुस्सा निकाला है। दरअसल हुनर को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर वॉर्डरोब मेलफंक्शन का सामना करना पड़ा। इसके बाद हुनर का यह वीडियो पैपराजी ने बिना इजाजत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया। हुनर ने अब मीडिया से बातचीत में बताया कि वीडियो उनकी सहमति के बिना शूट किया गया था।

हुनर ने कहा कि यह एक मानवीय चीज है, डेली लाइफ में होने वाली घटनाओं की अप्रत्याशित प्रकृति। मेरी सहमति के बिना इस तरह के वीडियो को कैप्चर करना और अपलोड करना, सनसनीखेज बनाने के लिए इसका फायदा उठाना और मेरे शरीर पर अनुचित तरीके से ध्यान केंद्रित करना पैपराजी का व्यक्तिगत निर्णय था। एक अजीब सी गलती थी। उन्होंने इसे अपने पेज पर क्यों पोस्ट किया? मेरे मैनेजर ने कई मीडिया और पैप पेजों से अनुरोध किया कि वो अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो हटा दें और उन्होंने ऐसा किया भी, लेकिन कुछ ने कई अनुरोधों के बावजूद वीडियो हटाने से इनकार कर दिया।

अगर मैंने पब्लिसिटी स्टंट के लिए ऐसा किया तो मैं पोस्ट क्यों हटाऊंगी? मेरे लोगों, मेरे दर्शकों ने मेरा काम देखा है। मैंने स्क्रीन पर कभी भी कुछ बोल्ड नहीं किया है। मैं हुनर हाली हूं। यही वजह है कि मेरे दर्शकों ने मेरा समर्थन किया और वीडियो पोस्ट करने के लिए पैप्स की आलोचना की। मैंने कभी शरीर दिखाने जैसे स्टंट नहीं किए हैं। हुनर ‘थपकी प्यार की’, ‘छल शह और मात’, ‘पटियाला बेब्स’ और ‘छूना है आसमान’ जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल