न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर के होटल में लगी भयंकर आग, एक बच्चे सहित 4 लोग जलकर मरे, 3 गंभीर रूप से घायल

अजमेर के नाज होटल में भीषण आग लगी, चार लोग झुलसे, इलाज के दौरान मौत, तीन गंभीर घायल। रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को सुरक्षित निकाला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 2:35:24

अजमेर के होटल में लगी भयंकर आग, एक बच्चे सहित 4 लोग जलकर मरे, 3 गंभीर रूप से घायल

अजमेर शहर के डिग्गी बाजार इलाके के नाज होटल में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोग बुरी तरह झुलस गए, और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुबह करीब 8 बजे आग की लपटें होटल की पांचवीं मंजिल तक पहुंच गईं, जिससे लोगों को बाहर निकलने का कोई अवसर नहीं मिला। इस दौरान एक मां ने अपने बच्चे को आग से बचाने के लिए उसे होटल की खिड़की से नीचे फेंक दिया। होटल में बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे, जिनमें से कई ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

अजमेर पुलिस रेंज के डीआईजी ओम प्रकाश के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल और नागरिक सुरक्षा टीमों के जवान भी राहत कार्य में शामिल थे। उन्होंने बताया कि कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन रेस्क्यू टीम के कुछ सदस्य धुएं के कारण अस्वस्थ हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि आग और धुएं से झुलसने के कारण चार लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के प्रयास किए हैं। होटल की पांचवीं मंजिल तक रेस्क्यू टीम ने जांच कर ली है और अब वहां कोई भी व्यक्ति नहीं है। मृतकों में 40 वर्षीय मोहम्मद जाहिद (दिल्ली), 20 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला और एक बच्चा शामिल हैं। घायल व्यक्तियों में कृष्ण, अलका, धवन और इब्राहीम शामिल हैं।

ajmer hotel fire,devastating fire in ajmer,four dead in fire,child dead in hotel fire,fire incident in ajmer,serious injuries,hotel tragedy,rescue operation ajmer

अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल सामरिया के अनुसार, आठ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जिनमें से एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग गंभीर स्थिति में हैं। अजमेर फायर अधिकारी जगदीश प्रसाद के मुताबिक, होटल में आग लगने के बाद कई लोग फंसे हुए थे, जिनमें से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। कुछ लोग बेहोशी की हालत में थे।

पार्षद भारती श्रीवास्तव ने बताया कि होटल से एक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग इतनी भयंकर हो गई। होटल में कई लोग कमरे में सो रहे थे और खिड़कियां और दरवाजे बंद थे, जिससे लोग आग और धुएं से घबराकर भागने में असमर्थ रहे। इस दौरान, एक व्यक्ति ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई, और एक बच्चे को उसकी मां ने होटल की खिड़की से नीचे फेंक दिया। इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी जांच की जा रही है।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कलेक्टर को इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को सूचित किया जाए और उन्हें सहायता दी जाए। साथ ही, इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की योजना बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?