न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करण शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधीं एक्ट्रेस सुरभि चंदना, शादी समारोह की फोटो और वीडियो हो रहे वायरल

‘इश्कबाज’ फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना शनिवार (2 मार्च) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। कपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Mar 2024 11:45:00

करण शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधीं एक्ट्रेस सुरभि चंदना, शादी समारोह की फोटो और वीडियो हो रहे वायरल

‘इश्कबाज’ फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना शनिवार (2 मार्च) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। कपल ने राजस्थान में पिंकसिटी के रूप में मशहूर राजधानी जयपुर में शादी की। सुरभि के ब्राइडल लुक से लेकर एंट्री तक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पैपराजी पेज से लेकर सुरभि के फैन पेज वीडियो व तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

सुरभि ने विवाह स्थल पर पिंक बेबी ब्लू कलर के लंबे घूंघट के साथ सिल्वर लहंगा पहने एंट्री ली। उनके लहंगे पर काफी हैवी वर्क किया गया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने नेकलेस और मांग टीके के साथ बालों को खुला रखते हुए अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान सुरभि बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करण सिल्वर कलर की शेरवानी और गोल्डन पगड़ी में जंच रहे थे। बता दें कि सुरभि ने जयपुर के पास स्थित चौमूं पैलेस होटल में करण के साथ सात फेरे लिए। कपल ने शादी के लिए 300 साल पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी को चुना, जो जयपुर से 30 किलोमीटर दूर है।

शादी में रिश्तेदारों के साथ दोस्त और कई टीवी सेलेब्स नजर आए। सुरभि की खास दोस्त और को-स्टार रह चुकीं मानसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुरभि का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ब्राइडल एंट्री लेते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरभि 'मुझे प्यार हुआ था' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद करण, सुरभि को लेने के लिए आते हैं।

surbhi chandna,actress surbhi chandna,karan sharma,surbhi karan,surbhi karan marriage,surbhi karan jaipur

पिछले साल गोवा में हुआ था रोका, कई सालों से रिलेशनशिप में थे सुरभि-करण

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक और वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें सुरभि और करण हाथ पकड़कर फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरों पर खुशी साफ देखने को मिल सकती है। इससे पहले शनिवार को हमें सुरभि की चूड़ा रस्म की खुशनुमा फोटो भी देखने को मिलीं। इस इवेंट के लिए सुरभि ने पारंपरिक गहनों के साथ एक शैंपेन सुनहरे रंग का सीक्विन वाला लहंगा पहना था।

सटल मेकअप और मिडिल-पार्टेड बन हेयरस्टाइल ने उनके लुक को पूरा किया। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और अपने परिवार से घिरी हुई थीं। सुरभि की शादी की हर रस्म की फोटो और वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुए। शादी का जश्न 1 मार्च को एक सूफी नाइट के साथ शुरू हुआ था। सुरभि और करण का रोका समारोह पिछले साल सितंबर में गोवा में हुआ था। वे करीब 14 साल से रिलेशनशिप में हैं। सुरभि ने कभी भी अपने रिश्ते को किसी के सामने रिवील नहीं किया। शादी से कुछ महीने पहले ही सुरभि ने करण से दुनिया को मिलवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका